ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 14, 2025

मुंबई, 14 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को दिल्ली-NCR में आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में भेजने के आदेश को लेकर लंबी सुनवाई हुई। जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की स्पेशल बेंच ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि नसबंदी से रेबीज नहीं रुकता और बच्चों पर हमले की घटनाएं लगातार हो रही हैं। उन्होंने बताया कि हर साल करीब 37 लाख डॉग बाइट के मामले सामने आते हैं और रेबीज से 305 मौतें दर्ज हुई हैं। उनका कहना था कि कोई भी जानवरों से नफरत नहीं करता, लेकिन समाधान सिर्फ नियमों में नहीं है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने 11 अगस्त को आदेश दिया था कि आठ हफ्तों में दिल्ली-NCR के सभी आवारा कुत्तों को आवासीय इलाकों से हटाकर शेल्टर होम में भेजा जाए। कोर्ट ने इस काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। इस आदेश का कई स्तरों पर विरोध हुआ, जिसके बाद मामला तीन जजों की स्पेशल बेंच को सौंपा गया। सुनवाई के दौरान जस्टिस विक्रम नाथ ने नगर निगम की निष्क्रियता पर सवाल उठाए और कहा कि अधिकारियों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

एडवोकेट सिद्धार्थ दवे ने दलील दी कि कुत्तों को तो उठाया जा रहा है, लेकिन शेल्टर होम मौजूद नहीं हैं। सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि आदेश पर रोक लगनी चाहिए क्योंकि न तो शेल्टर बने हैं और न ही नसबंदी पूरी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के पास बजट होते हुए भी इसका सही उपयोग नहीं किया गया। अभिषेक मनु सिंघवी ने भी कहा कि शेल्टर होम के बिना यह आदेश व्यावहारिक नहीं है और एबीसी नियमों का पालन होना चाहिए। सरकार का पक्ष रखते हुए तुषार मेहता ने कहा कि एक वर्ग खुद को पशु प्रेमी बताता है, जबकि पीड़ित लोग चुप रहते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को खुले में खेलने नहीं भेजा जा सकता और सभी पक्षों को मिलकर व्यावहारिक समाधान निकालना होगा। अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुनाएगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.