ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

हरियाणा का यूट्यूबर बॉबी कटारिया गिरफ्तार, कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 28, 2024

मुंबई, 28 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हरियाणा पुलिस ने यूट्यूबर बलवंत उर्फ बॉबी कटारिया को अरेस्ट किया है। उस पर UP के दो युवकों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपए लेकर विदेश भेजने और वहां बंधक बनाकर चाइनीज कंपनी में ले जाने का आरोप है। दोनों युवकों का आरोप है कि वहां बंधक बनाकर अमेरिकी लोगों के साथ साइबर ठगी करने को मजबूर किया गया। उनके साथ मारपीट करके पासपोर्ट छीन लिए गए। जैसे-तैसे युवक मौका पाकर वहां से भाग निकले और इंडियन ऐंबैसी पहुंचकर वापस भारत आए। आज कटारिया को कोर्ट में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने बॉबी को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पीड़ित युवकों का आरोप है कि जिस कंपनी में उन्हें बंधक बनाया गया, वहां करीब 150 भारतीय इसी प्रकार मानव तस्करी कर लाए गए थे। उनमें महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें बॉबी कटारिया जैसे अन्य लोगों ने नौकरी का झांसा देकर भेजा है।

हरियाणा के बजघेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में यूपी के फतेहपुर निवासी अरुण कुमार और हापुड़ निवासी मनीष तोमर ने बताया कि वे बेरोजगार थे। वे इंस्टाग्राम पर अपने-अपने स्तर पर यूट्यूबर बॉबी कटारिया के टच में थे। बॉबी के यूट्यूब चैनल MBK पर उन्होंने विदेश में नौकरी दिलाने का विज्ञापन देखा। इसके बाद उन्होंने बॉबी से संपर्क किया। पीड़ितों का कहना था कि बॉबी ने उन्हें विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर अपने सेक्टर-109 स्थित ऑफिस बुलाया। उसने कहा था कि कॉन्सेंट वन मॉल में मिलें। पीड़ित ने बताया कि अरुण कुमार 1 फरवरी 2024 को बॉबी कटारिया से उसके आफिस में मिला। उसने 2 हजार रुपए में अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद बॉबी के कहने पर 13 फरवरी को उसके ऑफिस के खाते MBK ग्लोबल वीजा प्राइवेट लिमिटेड में 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। फिर इसके बाद कटारिया के कहने पर 14 मार्च को अंकित शौकीन नामक व्यक्ति के खाता में 1 लाख और ट्रांसफर किए। बॉबी ने शौकीन के वॉट्सऐप से वियनतियाने (लाओस) की टिकट भिजवाई। इसके बाद वह 28 मार्च को बॉबी के कहने के मुताबिक एयरपोर्ट पर 50 हजार रुपए US डॉलर में बदलवाकर फ्लाइट में बैठ गया। इसी प्रकार उसके दोस्त मनीष तोमर से भी लाखों रुपए सिंगापुर भेजने के नाम पर लिए गए, लेकिन उसे भी फ्लाइट में बैठाकर वियनतियाने भेजा।

जब दोनों एयरपोर्ट पर उतरे तो वहां उन्हें अभी नाम का एक युवक मिला। उसने खुद को बॉबी का दोस्त और पाकिस्तानी एजेंट बताया। उसने उन्हें होटल माइकन सन में छोड़ दिया। दूसरे दिन अभी ने उन्हें नावतुई ट्रेन की टिकट कराकर ट्रेन में बैठा दिया। नावतुई स्टेशन से अभी ने टैक्सी द्वारा उन्हें गोल्डन ट्रैंगल छुड़वा दिया, जहां उन्हें अंकित शौकीन और नीतीश शर्मा उर्फ रॉकी नामक युवक मिले। वे उन्हें बेनामी चाइनीज कंपनी में ले गए। वहां दोनों दोस्तों के साथ जमकर मारपीट की गई और उनके पासपोर्ट छीन लिए गए। उन्हें अमेरिकन लोगों के साथ साइबर फ्रॉड करने को मजबूर किया गया। दोनों को धमकी दी गई कि यदि उनके अनुसार काम नहीं किया गया तो इंडिया नहीं पहुंच सकेंगे। यहीं मार दिया जाएगा। उस कंपनी में करीब 150 भारतीय इसी प्रकार मानव तस्करी कर लाए गए थे। हालांकि, जैसे-तैसे युवक वहां से भाग गए। CIA-10 इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया है कि बाजघेड़ा थाने में आज शिकायत की गई थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर CIA की टीम ने बॉबी कटारिया को उसके ऑफिस MBK ग्लोबल कंसल्टेंसी, कॉसेंट वन मॉल सेक्टर-109, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। उससे 20 लाख रुपए कैश, 4 मोबाइल फोन और कुछ कागजात भी बरामद हुए हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.