ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

हरियाणा सरकार ने दंगों के दिन छुट्टी पर रहे नूंह SP का किया ट्रांसफर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 4, 2023

मुंबई, 4 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हरियाणा सरकार ने हिंसा प्रभावित नूंह जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) वरुण सिंघला का ट्रांसफर कर दिया। वह हिंसा के दिन छुट्‌टी पर थे। उन्हें अब भिवानी जिले का चार्ज दिया गया है। उनकी जगह पर SP नरेंद्र बिजारणिया को नूंह का जिम्मा सौंपा गया है। बिजारणिया पहले भिवानी के SP थे और साथ में ADG (लॉ एंड ऑर्डर) के OSD की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। नूंह हिंसा के बाद प्रशासन ने शहर के नलहड़ शिव मंदिर के पास 20 घरों, दुकानों और तावडू इलाके में 250 झुग्गी-झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया। ये कंस्ट्रक्शन अवैध था। साथ ही पुलिस सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि यहां बांग्लादेशी रोहिंग्या अवैध तरीके से रह रहे थे और हिंसा में शामिल थे। कई युवकों के नाम FIR में दर्ज हैं।

वहीं, नूह में हुई हिंसा के विरोध में गुरुग्राम के पटौदी में हिंदू संगठनों ने मार्च निकाला। हिंदू संगठन पटौदी के पुराने कोर्ट पर इकट्ठा हुए और बाजार में दुकानों को बंद करते हुए SDM ऑफिस पहुंचे। साथ ही, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मोनू मानेसर को लेकर कहा कि वो जरूर पकड़ा जाएगा। जो उसने किया है उसकी सजा उसको मिलेगी। आपको बता दें, हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में पुलिस ने कुल 102 केस दर्ज किए हैं। 202 लोगों को गिरफ्तार और 78 को हिरासत में लिया है। नूंह हिंसा की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की 8 और 3 स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीमें बनाई गई हैं। साथ ही, नूंह में 55, गुरुग्राम में 23, पलवल में 18 और रेवाड़ी-फरीदाबाद में 3-3 FIR दर्ज हुई हैं। नूंह में 141 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.