ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

खैरथल-तिजारा जिले का नाम और मुख्यालय बदलने पर सरकार का फिलहाल इनकार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 5, 2025

मुंबई, 05 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान सरकार ने खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदलकर भर्तृहरि नगर करने और जिला मुख्यालय भिवाड़ी स्थानांतरित करने से फिलहाल इनकार किया है। विधानसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में राजस्व विभाग स्तर पर न तो कोई परिपत्र जारी किया गया है और न ही अधिसूचना। कांग्रेस विधायक ललित यादव ने सरकार से जिले का नाम बदलने और मुख्यालय ट्रांसफर करने पर सवाल किया था। इस पर सरकार का जवाब आया कि वर्तमान में ऐसी कोई प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। हालांकि, इससे पहले अगस्त में नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू होने की खबरें आई थीं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी 7 अगस्त को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री का आभार जताया था और खैरथल-तिजारा जिले का नाम भर्तृहरि नगर करने और मुख्यालय भिवाड़ी करने पर खुशी जाहिर की थी। कई बीजेपी नेताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी इसे लेकर बधाई दी थी। लेकिन अब विधानसभा में सरकार के जवाब के बाद सियासी चर्चा तेज हो गई है।

स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे पर विरोध पहले से ही जारी है। मुख्यालय बदलने को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई थी और कई बार बाजार बंद रखे गए। आंदोलन भी अब तक जारी है। पिछली गहलोत सरकार ने 4 अगस्त 2023 को नए जिलों की घोषणा की थी, जिसमें खैरथल-तिजारा को भी नया जिला बनाया गया था। उस समय भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग भी उठी थी। जिले का नाम बदलने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी अनिवार्य है। मंत्रालय की स्वीकृति के बिना किसी भी प्रशासनिक इकाई का नाम नहीं बदला जा सकता। बताया जाता है कि अगस्त में मुख्यमंत्री स्तर पर प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन गृह मंत्रालय की स्वीकृति और अन्य औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण सरकार ने विधानसभा में अधिसूचना जारी नहीं होने की बात कही है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.