ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

लोकसभा चुनाव से पहले गौतम गंभीर और जयंत सिन्हा छोड़ना चाहते है राजनीतिक जिम्मेदारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 2, 2024

मुंबई, 02 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी होने से पहले ही कुछ सांसद स्वेच्छा से अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियां छोड़ना चाहते हैं। दिल्ली ईस्ट से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को सोशल मीडिया पर राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने की बात कही। गंभीर ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को ट्विटर यानि एक्स पर टैग किया है। उन्होंने जेपी नड्डा से रिक्वेस्ट की कि उन्हें राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जाए। गंभीर ने राजनीतिक जिम्मेदारियां छोड़ने की वजह बताते हुए लिखा, अब वो क्रिकेट से जुड़े अपने कमिटमेंट्स पूरा करना चाहते हैं। गंभीर ने देश सेवा का मौका देने के लिए PM मोदी और अमित शाह का आभार भी जताया।

इसके बाद ही हजारीबाग (झारखंड) से सांसद जयंत सिन्हा ने भी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से रिक्वेस्ट की कि उन्हें राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जाए। सिन्हा ने X पर लिखा, मेरा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से निवेदन है कि मुझे चुनावी दायित्वों से मुक्त करें। मैं ग्लोबल क्लाइमेट चेंज से जुड़े भारत और दुनिया में चल रहे काम पर फोकस करना चाहता हूं। मैं पार्टी के इकोनॉमिक और गवर्नेंस से जुड़े काम करता रहूंगा। बीते 10 साल में मुझे देश और हजारीबाग के लोगों के लिए काम करने का मौका मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने जो मौके दिए, उसके लिए आभारी हूं। आपको बता दें, फरवरी में जयंत सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार दिया गया था। जयंत अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा के बेटे हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.