ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

वडोदरा में चार विदेशी छात्रों पर हुआ जानलेवा हमला, धार्मिक स्थल पर चप्पल पहने हुए सिगरेट पी रहे थे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, March 17, 2025

मुंबई, 17 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। वडोदरा की पारुल यूनिवर्सिटी के चार विदेशी स्टूडेंट्स के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। स्टूडेंट्स 14 मार्च की शाम को लिमडा गांव में झील के पास घूमने गए थे। यहां वे एक धार्मिक स्थल पर चप्पल पहनकर बैठे हुए सिगरेट पी रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों से उनकी झड़प हो गई। गांव के करीब दस लोग डंडे, लाठी-डंडे लेकर आ गए और चारों की पिटाई कर दी। जिसमें एक छात्र के गंभीर चोटें आई हैं। चारों का पारुल सेवाश्रम अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामल तीन दिन पुराना है शनिवार को पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया था। लेकिन, रविवार को वी़डियो वायरल होने के बाद आरोपियों की पहचान हो सकी। वाघोडिया पुलिस ने इस मामले में 10 हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर 2 नाबालिगों समेत 7 को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, वडोदरा जिले के वाघोडिया के लिमडा गांव में स्थित पारुल विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले चार छात्रों में से एक थाईलैंड का मूल निवासी सुफाय कंगवान रट्टन बीसीए सेकेंड ईयर, दक्षिण सूडान के निवासी ओडवा एंड्रयू अब्बास आंद्रे वाटारी पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फर्स्ट ईयर, मोजाम्बिक के मूल निवासी तांगे इवेनिलसन थॉमल पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फर्स्ट ईयर और ब्रिटेन के मूल निवासी मोहम्मद अली खलीफ खलीफ मोहम्मद हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट हैं। शुक्रवार को होली की छुट्टी होने के चलते चारों घूमने निकले थे।

गांववालों का कहना है कि पहले भी ये स्टूडेंट्स इस धार्मिक स्थल पर आते रहे हैं। वहीं, बैठकर सिगरेट पीते हैं। धुलेठी की शाम को भी चारों यहीं बैठकर सिगरेट पी रहे थे। गांव के करीब 10 युवकों ने बोलचाल से शुरू हुए विवाद के दौरान चारों पर लाठी, बल्ले से हमला कर दिया। इस घातक हमले में थाईलैंड निवासी सुफाय गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश हो गया था। तीन अन्य को भी मामूली चोटें आईं। घायलों को देर रात पारुल सेवाश्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें, 14 तारीख की शाम को लिमडा गांव में झील के किनारे इनफिनिटी हॉस्टल के पीछे हुए जानलेवा हमले का वीडियो वायरल हो गया। उधर, जब पारुल यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को इस घटना की जानकारी मिली तो खलबली मच गई। इसके साथ ही वाघोडिया थाने के पीएसआई ए.जे. पटेल भी स्टाफ के साथ अस्पताल पहुंचे। वायरल वीडियो के आधार पर 10 हमलावरों में से 2 नाबालिग हैं। पुलिस ने 7 हमलावरों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.