ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने केजरीवाल की फोटो पोस्ट कर लिखा, नफरत की हार होगी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 25, 2024

मुंबई, 23 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ दिल्ली में वोट डाला, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। केजरीवाल की तस्वीर को फिर से पोस्ट करते हुए पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने लिखा, मैं कामना करता हूं कि शांति और सद्भाव से नफरत और उग्रवाद की ताकतों की हार होगी। केजरीवाल ने फवाद चौधरी को जवाब देते हुए कहा, चौधरी साहब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। आपके ट्वीट की जरूरत नहीं है। इस वक्त पाकिस्तान के हालात बहुत खराब हैं। आप अपने देश को संभालें। भारत में हो रहे चुनाव हमारा आंतरिक मामला है। आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। केजरीवाल के जवाब देने के तुरंत बाद फवाद चौधरी ने फिर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा, सीएम साहब! चुनाव प्रचार आपका अपना मुद्दा है, लेकिन मैं चाहता हूं कि आप उग्रवाद के मुद्दे का जिक्र करें। चाहे वह पाकिस्तान में हो या भारत में, यह एक ऐसा मुद्दा है, जो सभी के लिए खतरनाक है। इस मुद्दे से हर किसी को चिंतित होना चाहिए। पाकिस्तान में स्थिति बहुत खराब है, लेकिन लोगों को बेहतर समाज बनाने का प्रयास करना चाहिए।

तो वहीं, केजरीवाल के जवाब आने के बाद फवाद चौधरी ने एक्स पर एक और पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, भारत में राजनेताओं का भाषण पाकिस्तान की आलोचना के बिना पूरा नहीं होता, जबकि पाकिस्तान में किसी को भी भारतीय राजनीति की परवाह नहीं है। भाजपा मुस्लिम विरोधी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल करती है। वहीं, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, विदेशी फंडिंग लेने वाले अरविंद केजरीवाल का समर्थन पाकिस्तान कर रहा है, दिल्ली में चुनाव के दिन ही केजरीवाल के समर्थन में पाकिस्तान से बयान आना कोई इत्तफाक नहीं है। केजरीवाल देश के दुश्मनों के साथ मिले हुए हैं और देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। ये बात देश और दिल्ली के लोग समझ चुके हैं। साथ ही, फवाद चौधरी के बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी प्रतिक्रिया दी। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा, न केवल राहुल गांधी, बल्कि अरविंद केजरीवाल का भी पाकिस्तान में भारी समर्थन है। यह पहली बार नहीं है, जब फवाद ने इस तरह का बयान दिया है। कुछ समय पहले उन्होंने राहुल गांधी का एक वीडियो भी शेयर किया था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.