ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में पहली बार रोबोट से हुआ किडनी ट्रांसप्लांट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 4, 2025

मुंबई, 04 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में पहली बार रोबोट की मदद से किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी की गई। इससे पहले यहां रोबोट का इस्तेमाल केवल अन्य प्रकार की सर्जरी में किया जाता था। करीब साढ़े तीन घंटे तक चली इस सर्जरी में 71 वर्षीय मां ने अपने 34 साल के बेटे को किडनी दी। युवक की दोनों किडनियां खराब हो चुकी थीं और वह पिछले कुछ महीनों से डायलिसिस पर निर्भर था। डॉक्टरों के अनुसार उसकी किडनी हाई ब्लड प्रेशर की वजह से फेल हुई थी। एसएमएस के यूरोलॉजी विभाग के एचओडी और सीनियर प्रोफेसर डॉ. शिवम प्रियदर्शी ने बताया कि इस सर्जरी में डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. गोविंद शर्मा और डॉ. सोमेंद्र बंसल ने अहम भूमिका निभाई। वहीं एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. वर्षा कोठारी, डॉ. अनुपमा गुप्ता और डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने सहयोग दिया।

ऑपरेशन में महिला की किडनी दूरबीन तकनीक से निकाली गई, जिसके लिए 5 से 6 सेंटीमीटर का छोटा चीरा लगाया गया। बेटे का ऑपरेशन रोबोट से किया गया, जहां 6 से 7 सेंटीमीटर का चीरा लगाकर नई किडनी प्रत्यारोपित की गई। पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने में साढ़े तीन घंटे लगे। एसएमएस सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के अधीक्षक डॉ. विनय मल्होत्रा ने बताया कि बीते दस साल में अस्पताल में 800 से ज्यादा किडनी ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि रोबोटिक तकनीक से मरीजों को खासा लाभ होता है क्योंकि इसमें चीरा छोटा लगता है और रिकवरी तेजी से होती है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.