ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

गुरुग्राम के रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर खाने से 5 लोगों की तबीयत ख़राब, संचालक फरार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 5, 2024

मुंबई, 05 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हरियाणा में गुरुग्राम के रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर खाने से 5 लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले में पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। रेस्टोरेंट संचालक अभी फरार है। मानेसर के ACP सुरेंद्र सुरेन जांच के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे तो वह बंद मिला। पुलिस ने सभी दरवाजे चेक किए, लेकिन लॉक मिले। पुलिस को शक है कि घटना के बाद रेस्टोरेंट संचालक ताला लगाकर फरार हो गया है। दरअसल, बीते दिन 3 दंपती, अंकित, उसकी पत्नी नेहा, मानिक, उसकी पत्नी प्रीतिका और दीपक अरोड़ा ने अपनी पत्नी हिमानी गुरुग्राम के सेक्टर 90 स्थित सफायर 90 ला फॉरेस्टा रेस्टोरेंट में खाना खाया। खाना खत्म होने के बाद रेस्टोरेंट की महिला वेटर अमृतपाल कौर ने उन्हें माउथ फ्रेशनर ऑफर किया।

अंकित को छोड़ कर बाकी 5 लोगों ने माउथ फ्रेशनर खा लिया। इसके बाद उनके मुंह में जलन होने लगी। मुंह से खून आया और उल्टी लग गईं। तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो उन्होंने जबरदस्ती जोर देकर वेटर से पूछा की हमें क्या खिला दिया। इस पर वेटर ने पॉलिथीन का पैकेट खुला हुआ सामने रख दिया। इसके बाद सभी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां 5 में से 2 की हालत गंभीर है। पुलिस ने अंकित के बयान पर केस दर्ज किया है। अंकित ने बताया कि तबीयत खराब होने के बावजूद रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने उनकी कोई मदद नहीं की। उन्होंने खुद 100 नंबर पर फोन कर पुलिस बुलाई। वे लोग एंबुलेंस आने का इंतजार करते रहे। बाद में सभी को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में रेस्टोरेंट के मैनेजर गगनदीप को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि गगनदीप पर ही रेस्टोरेंट को संभालने का जिम्मा था। वह दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस को रेस्टोरेंट के संचालक की भी तलाश है, लेकिन अभी वह फरार है।डॉक्टर को जब वेटर द्वारा दिया गया पैकेट दिखाया गया तो उन्होंने बताया कि यह ड्राई आइस है। यह एक तरह का जानलेवा एसिड है, जिसके सेवन से जान भी जा सकती है। जोकि जहरीली थी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.