ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

राम मंदिर के गर्भगृह के मुख्य दरवाजे पर कमल और सूंड़ उठाए हाथी, ट्रस्ट के महासचिव ने शेयर की तस्वीरें, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 15, 2023

मुंबई, 15 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पहली तस्वीर ग्राउंड फ्लोर पर गर्भगृह के मुख्य दरवाजे की है। यह करीब 10 फीट चौड़ा और 15 फीट ऊंचा है। इसमें नीचे कमल का फूल है। बीच में सूंड़ उठाए हाथी और सबसे ऊपर स्वागत करती लक्ष्मी रूपी महिला की तस्वीर को उकेरा गया है। दूसरी तस्वीर भी ग्राउंड फ्लोर की है। इसमें गुंबदों पर बनी भव्य नक्काशी दिखाई दे रही है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कैप्शन में लिखा, राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर की एक झलक है, जिसे फाइनल टच दिया जा रहा है।

मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, फर्स्ट फ्लोर का काम 50% पूरा कर लिया गया है। टारगेट है कि दिसंबर तक इस फ्लोर के निर्माण को पूरा कर लिया जाए। तीन फ्लोर वाले राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर बन कर तैयार है। ग्राउंड फ्लोर पर 170 खंभे हैं। इस फ्लोर के सभी 14 दरवाजे भी बनकर तैयार हो गए हैं। फ्लोर में फिनिशिंग का काम चल रहा है। फर्श बनाया जा रहा है। खंभों पर देवताओं की मूर्तियों को उकेरा जा रहा है। ग्राउंड फ्लोर के इन सभी कामों को नवंबर तक पूरा करने का टारगेट सेट किया गया है। मंदिर के दरवाजों की लकड़ी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से मंगवाई गई है। ग्राउंड फ्लोर के ऊपर फर्स्ट फ्लोर के सभी खंभे खड़े हो चुके हैं। छत डालने का काम भी जल्द शुरू होगा।

राम मंदिर के साथ अयोध्या में चार पथ बनाए जा रहे हैं। राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और न्याय पथ। इनका काम भी दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि पथ को राम भक्तों के लिए खोल दिया गया है। राम पथ के पहले फेज यानी नया घाट से उदया चौराहे तक का काम अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रानोपाली से लेकर बेनीगंज तक लगभग एक तरफ इस रोड को डामर से बनाया जा चुका है। राम पथ के निर्माण के काम में भी इस बीच तेजी आई है। आपको बता दें, 22 जनवरी को मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस मौके पर अयोध्या में करीब 10 हजार अतिथि और दो लाख से ज्यादा राम भक्त पहुंचेंगे। इसके बाद रामलला दर्शन कार्यक्रम के तहत विश्व हिंदू परिषद के सभी 44 प्रांतों से रोज 25 हजार राम भक्त रामलला का दर्शन करने आएंगे।​​​​


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.