ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

इलेक्शन कमीशन करेगा NCP के सिंबल पर सुनवाई, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 5, 2023

मुंबई, 05 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इलेक्शन कमीशन 6 अक्टूबर को NCP के इलेक्शन सिबंल के अधिकार पर सुनवाई करेगा। कमीशन ने शरद और अजित दोनों गुटों को पर्सनल सुनवाई के लिए बुलाया है। ये दोनों ही गुट पार्टी पर अपना दावा कर रहे हैं। वहीं, शरद पवार ने दिल्ली में पार्टी की वर्किंग कमेटी की मीटिंग में कहा कि NCP का चुनाव चिन्ह बदलने की कोशिश हो सकती है। अगर पार्टी का चुनाव चिन्ह चला भी जाए तो कार्यकर्ताओं को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। सिंबल बदलने से लोग नहीं बदलते हैं। उन्हें पता होता है कि कौनसा बटन दबाना है। मैंने अलग-अलग चुनाव चिन्हों पर चुनाव लड़े और जीते हैं। शरद पवार ने आगे कहा कि, भाजपा को अपना इलेक्शन सिंबल बदल लेना चाहिए।

तो वहीं, उन्होंने कहा कि मीडिया ने लोगों से पूछा कि भाजपा को नया चुनाव चिन्ह क्या रखना चाहिए। इस पर लोगों ने कहा कि कमल के फूल की जगह वॉशिंग मशीन को चुनाव चिन्ह बनाना चाहिए। नेताओं की धुलाई के लिए। पवार ने यह भ कहा कि नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो सरकारी कार्यक्रमों में राजनीतिक बातें करते हैं। उन्होंने कहा, मैंने कई प्रधानमंत्रियों को देखा है। कॉलेज के समय जवाहरलाल नेहरू को देखा। बाद में इंदिरा गांधी, नरसिम्हा राव और एचडी देवगौड़ा को देखा। आज के पीएम और पहले के पीएम में फर्क है। पहले PM विकास प्रोजेक्ट के उद्घाटन के लिए जाते थे तो वहां कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करते थे। आर्मी का कोई कार्यक्रम होता था तो प्रधानमंत्री वहां पर देश की रक्षा की बात करते थे। विपक्ष को गालियां नहीं देते थे। आज नरेंद्र मोदी रेलवे लाइन का उद्घाटन करने जयपुर जाते हैं। वहां उनकी रेलगाड़ी विपक्ष की ओर निकल जाती है। वे भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री हैं और प्रशासन के प्रमुख हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.