ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

ईडी की टीम 10वें समन के साथ सर्च वारंट लेकर पहुंची मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 21, 2024

मुंबई, 21 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति केस में हाईकोर्ट में गिरफ्तारी से राहत नहीं मिलने के बाद ED की टीम उनके घर 10वां समन देने के लिए पहुंची। टीम के पास सर्च वारंट भी है। इस दौरान सीएम आवास के आसपास काफी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केजरीवाल घर पर मौजूद हैं। ईडी सूत्रों के मुताबिक, उनसे पूछताछ की जा रही है। इस बीच आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी है। पुलिस ने सौरभ को सीएम आवास के अंदर नहीं जाने दिया गया। इस बीच केजरीवाल की लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। टीम ने सुनवाई के लिए अर्जेंट लिस्टिंग करने की मांग की है।

वहीं, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी से बचाने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) केजरीवाल को 9 समन दे चुका है, पर केजरीवाल पेश नहीं हुए। वहीं, केजरीवाल ने कोर्ट से ये भरोसा मांगा था कि अगर वे पूछताछ के लिए ED जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने साफ किया कि केजरीवाल को ED के सामने पेश होना होगा, उनकी गिरफ्तारी पर रोक नहीं है। साथ ही, हाईकोर्ट ने ED से अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग वाली याचिका पर जवाब मांगा है। अब इस मामले पर 22 अप्रैल को सुनवाई होगी। तो वहीं, सूत्रों की माने तो ED की पूछताछ में के. कविता ने केजरीवाल का नाम लिया है। इससे पहले दोपहर 2.30 बजे दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार कर दिया था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.