ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

दिल्ली-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट में नशे में धुत वकील ने किया हंगामा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 3, 2025

मुंबई, 03 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक वकील ने शराब के नशे में हंगामा कर दिया। घटना 1 सितंबर की बताई जा रही है, जबकि इसकी जानकारी बुधवार को सामने आई। फ्लाइट नंबर 6E 6571 करीब 30 मिनट तक पार्किंग बे में खड़ी थी, इसी दौरान सीट नंबर 31D पर बैठे यात्री ने हर-हर महादेव के नारे लगाने शुरू कर दिए और बाकी यात्रियों से जय श्रीराम बोलने की मांग करने लगा।

एयरलाइन के अनुसार वकील के पास ऐसी बोतल थी जो बाहर से सॉफ्ट ड्रिंक जैसी लग रही थी, लेकिन उसमें शराब भरी थी। जब एक महिला क्रू मेंबर ने इस पर सवाल किया तो उसने अभद्र टिप्पणी कर दी। स्थिति को संभालने की कोशिश में क्रू के साथ उसने दुर्व्यवहार किया और बाकी यात्रियों को भी परेशान किया। इंडिगो ने इस यात्री को 'अनरूली पैसेंजर' घोषित कर सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एयरलाइन ने साफ किया कि किसी भी प्रकार की बदसलूकी पर उसकी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है और वह सभी यात्रियों और क्रू के लिए सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मामले में वकील ने भी पलटवार किया और क्रू पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। उसका कहना है कि उसके पास बीयर की बोतल थी, जिसे उसने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से खरीदा था और उसके पास इसकी खरीदारी की रसीद भी मौजूद है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.