ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

अशोकनगर के तीन गांवों में डिजिटल उप डाकघरों की शुरुआत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, April 21, 2025

मुंबई, 21 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अशोकनगर जिले के तीन गांवों में डिजिटल उप डाकघर का लोकार्पण किया गया। यहां डिजिटल सुविधाओं की शुरुआत के साथ ग्रामीणों को ऑनलाइन बैंकिंग, पार्सल ट्रैकिंग और आधार से जुड़ी सेवाएं मिल सकेंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक बृजेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे। उन्होंने पहले सेहराई में फिर पिपरई और बहादुरपुर गांवों में उप डाकघरों का उद्घाटन किया। डाक विभाग के कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान विधायक यादव ने कहा कि इन उप डाकघरों में डिजिटल प्रणाली के जरिए सेवाएं दी जाएंगी, जिससे ग्रामीणों को डाक और वित्तीय सेवाओं के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाने का कदम है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मनीष मोदी, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह परिहार और विधायक प्रतिनिधि रंजीत धाकरे मौजूद रहे।

क्या होता है उप डाकघर -

देश में डाकघरों को प्रधान, उप और शाखा डाकघर के रूप में वर्गीकृत किया गया है। ग्रामीण डाक सेवा डाकघर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। उप डाकघर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्थित विभागीय कार्यालय हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.