ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 20, 2025

मुंबई, 20 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह शालीमार बाग स्थित मुख्यमंत्री आवास में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। घटना के बाद शाम करीब छह बजे रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि जनसुनवाई के दौरान उन पर हुआ हमला दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के संकल्प पर कायराना वार है। उन्होंने बताया कि शुरू में वे सदमे में थीं, लेकिन अब बेहतर महसूस कर रही हैं। हमले के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए। भाजपा विधायक हरीश खुराना ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि आरोपी का संबंध आम आदमी पार्टी से है। उन्होंने गुजरात के आप विधायक गोपाल इटालिया के साथ आरोपी की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि यह तस्वीर सब कुछ कहती है और रेखा गुप्ता पर हुए हमले का कनेक्शन सीधे आप से जुड़ता है। खुराना ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि आखिर यह रिश्ता क्या कहलाता है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया के रूप में की है, जो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। उसकी उम्र 41 साल बताई जा रही है और उस पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को 19 अगस्त को सीएम आवास के बाहर रेकी करते हुए देखा गया था। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री रोजाना अपने आवास पर जनसुनवाई करती थीं, जहां दिल्ली-एनसीआर से हजारों लोग उनसे मिलने आते थे। उन्होंने कहा कि आरोपी ने पिछले 24 घंटों से सीएम के घर और आसपास की रेकी की थी और सिविल लाइंस इलाके में रात भी बिताई थी। वर्मा के मुताबिक, जब आरोपी मुख्यमंत्री से मिलने आया तो उसके पास कोई कागज नहीं था और मिलते ही उसने हमला कर दिया। इस घटना में मुख्यमंत्री के हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं और उनकी मेडिकल जांच कराई गई है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.