ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

साइक्लोन मिचौंग आंध्र तट से टकराकर बढ़ा आगे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 5, 2023

मुंबई, 05 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्लोन मिचौंग आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक तूफान बापटला में नेल्लोर-मछलीपट्‌टनम के बीच लैंडफॉल कर गया। IMD के मुताबिक, लैंडफॉल के दौरान 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। साथ ही तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। तूफान कमजोर होकर आगे बढ़ गया है। आपको बता दें, तूफान का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हुआ। दोनों राज्यों में 100 से ज्यादा ट्रेनें और 50 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। आंध्र प्रदेश के कोस्टल एरिया से NDRF की 29 और SDRF की टीम ने 9500 लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया। तमिलनाडु के मुख्य सचिव ने बताया कि तूफान की वजह से राज्य में 2 दिनों के भीतर 3 महीने की बारिश हो गई। चेन्नई शहर बारिश की वजह से डूब गया था। इसके कारण 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

IMD ने आंध्र प्रदेश में 6 दिसंबर तक आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तूफान के कारण 5 दिसंबर को स्कूल-कॉलेज बंद हैं। तिरुपति एयरपोर्ट के डायरेक्टर केएम बसवराजू ने बताया कि खराब मौसम के कारण सोमवार को सभी उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। इनमें 14 शेड्यूल्ड निर्धारित और एक नॉन-शेड्यूल्ड ​​​​​​फ्लाइट शामिल थीं।मिचौंग तूफान का असर तमिलनाडु पर सबसे ज्यादा रहा। राज्य में NDRF की 7 टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा कोस्टल रीजन में रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही ओडिशा के मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति और गंजाम जिलों में 4 और 5 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 2.75 से 4.55 इंच बारिश हो सकती है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.