ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

भारत-बांग्लादेश सीमा पर मेघालय में कर्फ्यू, असम में आधार कार्ड पर नई पाबंदी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 21, 2025

मुंबई, 21 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास एक किलोमीटर के क्षेत्र में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। प्रशासन ने यह कदम 8 अगस्त को हुई हथियारबंद लोगों की घुसपैठ की घटना के बाद उठाया। जिला मजिस्ट्रेट आर एम कुर्बाह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अधिसूचित क्षेत्र में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी और यह कर्फ्यू अगले दो महीने तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सीमा पार करने, हथियार या किसी भी तरह की खतरनाक वस्तु ले जाने और पांच या उससे अधिक लोगों की भीड़ जमा करने पर सख्त पाबंदी होगी। मेघालय और बांग्लादेश के बीच लगभग 444 किलोमीटर लंबी सीमा है, जिसमें ईस्ट खासी हिल्स का करीब 7 से 8 किलोमीटर हिस्सा अभी भी बिना फेंसिंग का है। इसी खुले हिस्से से आठ अगस्त को बांग्लादेश से आए कम से कम आठ हथियारबंद लोग बागली सेक्टर के रोंगडांगाई गांव में घुस आए थे। उन्होंने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और एक ग्रामीण को अगवा करने की कोशिश भी की। प्रशासन का कहना है कि सीमा का यह हिस्सा उग्रवादी गतिविधियों और घुसपैठ के लिहाज से असुरक्षित बना हुआ है।

उधर, असम सरकार ने अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए नया आधार कार्ड अब जारी नहीं किया जाएगा। जिनके पास अभी तक आधार कार्ड नहीं है, उन्हें आवेदन करने के लिए केवल एक महीने का समय मिलेगा। हालांकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और चाय जनजाति से जुड़े लोग एक साल तक आधार कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे। सरकार का कहना है कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि कोई भी अवैध विदेशी असम में आकर आधार कार्ड बनवाकर खुद को भारतीय नागरिक साबित न कर सके।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.