ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

देश की पहली महिला सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस फातिमा बीवी का हुआ निधन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 23, 2023

मुंबई, 23 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश की पहली महिला सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस फातिमा बीवी का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने कोल्लम जिले के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 1989 में सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बनीं और 29 अप्रैल 1992 तक इस पद पर रहीं। रिटायरमेंट के बाद वे नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन की सदस्य रहीं। बाद में उन्हें तमिलनाडु गवर्नर का पद भी मिला। राजीव गांधी हत्याकांड के चार दोषियों की दया याचिका को अस्वीकार करने के बाद उन्होंने गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया था।

आपको बता दें, जस्टिस फातिमा बीवी का जन्म 30 अप्रैल 1927 को केरल के पथानामथिट्टा में हुआ था। उन्होंने तिरुवनंतपुरम के महिला कॉलेज से कैमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया। फातिमा के पिता ने उन्हें एडवोकेट की पढ़ाई करने के लिए कहा। इसके चलते उन्होंने तिरुवनंतपुरम के ही लॉ कॉलेज से LLB की डिग्री हासिल की। यहां से निकलकर साल 1950 में उन्होंने बार काउंसिल का पेपर दिया। फातिमा ने बार काउंसिल एग्जाम में टॉप किया और बार काउंसिल गोल्ड मेडल पाने वाली पहली महिला बनीं। उन्होंने कोल्लम की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से अपने वकालत के करियर की शुरुआत की। इसके 8 साल बाद वे मजिस्ट्रेट के तौर पर ज्यूडिशियल सर्विस में आईं। 1974 में फातिमा बीवी डिस्ट्रिक्ट सेशन जज बनीं। फातिमा बीवी 1983 में केरल हाई कोर्ट की जज बनीं। इसके 6 साल बाद 1989 में सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज के तौर पर नियुक्त होकर उन्होंने इतिहास बना दिया। इससे पहले 30 साल तक भारत के सुप्रीम कोर्ट में कोई महिला जज नहीं थी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.