ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में हुए शामिल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 26, 2024

मुंबई, 26 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हो गए। नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े ने पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। बीजेपी ने मंगलवार को ही पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया था। जिसके बाद रवनीत सिंह बिट्टू की पार्टी में शामिल हुए। वह लुधियाना लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते हैं। बिट्‌टू कांग्रेस के टिकट पर लगातार 3 बार सांसद बन चुके हैं। 2009 लोकसभा चुनाव में उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब सीट से चुनाव जीता था। इसके बाद 2014 और 2019 के चुनाव में वह लुधियाना लोकसभा सीट से सांसद चुने गए।

बीजेपी मे शामिल होने के बाद रवनीत बिट्टू ने कहा कि वह शहीद बेअंत सिंह के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने पंजाब में अंधेरे का समय भी देखा है। उस अंधेरे को कैसे ठीक किया गया, वह भी देखा। आज बड़े विश्वास से कह सकता हूं कि मैंने 10 साल में खुद देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को पंजाब से कितना ज्यादा प्यार है। ये दोनों पंजाब के लिए बहुत कुछ करना चाह रहे हैं। बाकी स्टेट कहां से कहां पहुंच गए। आज पंजाब के किसानों और केन्द्र सरकार के बीच पुल की तरह काम करने की जरूरत है। पंजाब के किसानों, मजदूरों और दुकानदारों को साथ जोड़ना होगा। इंडस्ट्री को भरोसा में लेना होगा। मोदी सरकार में मैंने खुद जनहित के फैसले होते हुए देखे। इसी वजह से मैंने खुद भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.