ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

देशभर में बढ़ेगी ठंड, कुछ राज्यों में होगी बारिश, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 27, 2023

मुंबई, 27 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश में मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु के साथ कई शहरों में बारिश हुई। कुछ राज्यों में बारिश अभी भी जारी है। इसके चलते इन राज्यों में अचानक से ठंड बढ़ गई है। राजस्थान में दिन का पारा 8 डिग्री और दिल्ली में 10 डिग्री तक लुढ़क गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया है। इससे एक दिन पहले यहां पारा शून्य से एक डिग्री नीचे था। गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। यहां बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 दाहोद, 3 3 बनासकांठा और भरूच, 2 तापी, अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, खेड़ा, द्वारका, पंचमहल, पाटन, बोटाद, मेहसाणा, साबरकांठा, सूरत और सुरेंद्रनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

तो वहीं, मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका जताई है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, UP, उत्तराखंड और देश के दक्षिणी राज्यों में अगले दो-तीन दिन बारिश की आशंका है। IMD के मुताबिक, मौसम में यह बदलाव एक साथ चार मौसमी सिस्टम एक्टिव होने से हुआ है। देश के उत्तरी हिस्से में समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। ऊपरी स्तर पर पूर्वी हवाओं के बीच एक ट्रफ लाइन बन गई है। वहीं, पूर्वोत्तर अरब सागर, सौराष्ट्र और कच्छ तट पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है। पश्चिमी हवा और पूर्वी हवा में बनी ट्रफ लाइन के बीच टकराव हो रहा है। इसलिए आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.