ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से तबाही, 4 की मौत, दर्जनों लापता, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 5, 2025

मुंबई, 05 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजकर 45 मिनट पर बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई। इस आपदा में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। राहत और बचाव कार्य के लिए SDRF, NDRF, ITBP और सेना की टीमें लगातार काम कर रही हैं। धराली गांव में खीर गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से भारी मलबा बाजार, घरों और होटलों में घुस गया। मलबे की तेज रफ्तार ने महज 34 सेकंड में पूरे इलाके को तहस-नहस कर दिया। इस प्राकृतिक आपदा का असर सिर्फ धराली तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हर्षिल और सुक्की गांवों में भी बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। हर्षिल इलाके से सेना के 8 से 10 जवानों के लापता होने की खबर है, जिनकी तलाश जारी है।

आपदा के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय चैनलों पर कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग दूर खड़े होकर भी चीख-चीखकर एक-दूसरे को चेतावनी दे रहे थे। धराली में मलबा लगभग 30 फीट तक जमा हो गया है, जिससे कई दुकानें और मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं। धराली गांव उत्तरकाशी जिले का एक छोटा लेकिन अहम पड़ाव है जो भागीरथी नदी के किनारे हर्षिल घाटी के पास बसा है। यह गांव गंगोत्री यात्रा के मार्ग में अंतिम बड़े गांवों में से एक है जहां तीर्थयात्री आमतौर पर रुकते हैं और यात्रा की तैयारी करते हैं। गंगोत्री धाम से यह केवल 18 किलोमीटर दूर है और देहरादून से इसकी दूरी लगभग 218 किलोमीटर है। आपदा के समय गांव में कितने लोग मौजूद थे, इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं मिली है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है और प्राथमिकता लोगों की जान बचाने की है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.