ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, प्रधानमंत्री अपने उत्तराधिकारी का नाम बताए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, May 12, 2024

मुंबई, 12 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमे उन्होंने कहा अगले साल PM मोदी 75 साल के हो जाएंगे। उनके रिटायरमेंट का भाजपा नेताओं ने खंडन किया है। प्रधानमंत्री इस पर चुप हैं। उन्हें अपने उत्तराधिकारी का नाम बताना चाहिए। अगर PM मोदी रिटायर नहीं होंगे तो वे कह दें कि 75 साल उम्र होने पर रिटायरमेंट का नियम उन पर लागू नहीं होगा। ये नियम सिर्फ आडवाणी अन्य कुछ नेताओं के लिए था। वे वन नेशन-वन लीडर आइडिया के तहत विपक्ष के सभी नेताओं को जेल भेज रहे हैं और अपने नेताओं की राजनीति खत्म कर रहे हैं। PM मोदी ने शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, डॉ. रमन सिंह जैसे नेताओं की राजनीति खत्म कर दी। अब अगला नंबर यूपी के सीएम योगी का है। भाजपा ये तो कह रही है कि मोदी जी रिटायर नहीं होंगे, लेकिन ये नहीं कह रही कि योगी जी को नहीं हटाया जाएगा। मतलब पक्का है कि अगले दो महीने में योगी को CM पद से हटाया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा, भाजपा मुझे गिरफ्तार करके दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार गिराना चाहती थी, लेकिन उनका प्लान फेल हो गया। मेरी गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी और मजबूत हुई। न तो वे (भाजपा) हमारी सरकार गिरा पाए, न ही हमारे विधायकों को तोड़ पाए। भाजपा AAP सरकार में सेंध नहीं लगा पाई। उनका पूरा प्लान उल्टा पड़ा गया। पूरा पॉलिटिकल नैरेटिव उनके खिलाफ चला गया। दिल्ली CM ने कहा, भाजपा के लोगों ने आपको लालच और धमकी देकर तोड़ने की कोशिश की, लेकिन आप डटे रहे। मैं 21 दिन के लिए बाहर आया हूं। 2 जून को फिर वापस जाना है। उसके बाद आप सबको पार्टी को नियंत्रण में रखना है। अब सिर्फ आम आदमी पार्टी ही इस देश को भविष्य दे सकती है। उनसे जब पूछा गया कि क्या वे INDIA ब्लॉक की ओर से PM फेस होंगे। इस पर उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री का चेहरा नहीं हूं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर विपक्षी पार्टियां सत्ता में आती हैं तो वह सुनिश्चित करेंगे कि आप की गारंटी पूरी हो।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव को लेकर देश के लोगों के लिए 'केजरीवाल की 10 गारंटी' का भी ऐलान किया है। उन्होंने INDIA ब्लॉक से माफी मांगते हुए कहा कि मैं गठबंधन के नेताओं को बताए बिना ही गारंटियों की घोषणा कर रहा हूं। लेकिन AAP के स्कूल और अस्पताल खोलने के वादे पर सहयोगी दलों को कोई आपत्ति नहीं होगी। मेरी गिरफ्तारी के कारण इसमें देरी हुई, लेकिन अभी भी चुनाव के कई फेज बाकी हैं। अगर I.N.D.I.A ब्लॉक सत्ता में आई, तो इन गारंटियों को लागू करने की गारंटी मैं लेता हूं।

केजरीवाल ने 10 गारंटीयां -

  1. पूरे देश में 24 घंटे बिजली और गरीबों को मुफ्त बिजली मिलेगी।
  2. देश के हर गांव-मोहल्ले में वर्ल्ड क्लास सरकारी स्कूल बनाकर सभी बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
  3. हर जिले में वर्ल्ड क्लास मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पीटल और गांव-मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक बना कर लोगों को मुफ्त इलाज।
  4. चीन के कब्जे वाली भारत की जमीन छुड़वाने के लिए सेना को पूरी स्वतंत्रता दी जाएगी।
  5. अग्निवीर योजना बंद करके सभी अग्निवीरों को परमानेंट नौकरी दी जाएगी।
  6. स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक किसानों को सभी फसलों पर MSP निर्धारित कर पूरा दाम दिया जाएगा।
  7. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे।
  8. बेरोजगारी खत्म करने के लिए अगले 1 साल में 2 करोड़ रोजगार देंगे।
  9. भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। BJP की वाशिंग मशीन को बीच चौराहे में तोड़ेंगे।
  10. GST का आतंक खत्म किया जाएगा। GST को PMLA से बाहर किया जाएगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.