ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

कोलकाता रेप और मर्डर केस में CBI ने पूर्व प्रिंसिपल हिरासत में लिया, परिवार को इंटर्न एवं डॉक्टरों पर भी शक, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 16, 2024

मुंबई, 16 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले में पीड़ित परिवार से शुक्रवार (16 अगस्त) को CBI ने बातचीत की। परिवार ने अस्पताल के कुछ इंटर्न और डॉक्टर्स पर इस केस में शामिल होने का शक जताया है। CBI ने कहा कि पीड़ित परिवार ने कुछ नाम लिखाए हैं। हम अभी 30 लोगों से पूछताछ करेंगे। CBI ने कहा कि आज दो पीजी ट्रेनी डॉक्टर और एक हाउस स्टाफ को पूछताछ के लिए बुलाया। घटना वाली रात ये लोग पीड़ित डॉक्टर के साथ ड्यूटी पर थे। राधागोविंद कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को हिरासत में लिया है। उनसे भी पूछताछ होगी। साथ ही एजेंसी गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय को घटना का सीन रिक्रिएट करने के लिए राधागोविंद कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लेकर पहुंची। संजय को 9 अगस्त को ही गिरफ्तार किया गया था।

तो वहीं, ममता बनर्जी हमें चुप कराने की कोशिश कर रही हैं। वह कह रही हैं कि वह चाहती हैं कि दोषियों को फांसी दी जाए, लेकिन असलियत में वह ऐसा नहीं चाहतीं। पुलिस हमेशा हमें रोकने की कोशिश करती रही है। बंगाल के लोगों के लिए हम आवाज उठा रहे हैं, लेकिन ममता बनर्जी इस आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। हमारा विरोध जारी रहेगा। साथ ही, पंश्चिम बंगाल कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि 14 अगस्त की रात को हिंसा करने वाले सभी लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए। सबूत मिटाने के लिए तोड़फोड़ की गई। TMC और भाजपा ने आपस में ये खेल खेला है। दोषियों को कड़ी सजा होनी चाहिए। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी आज नया आदेश जारी किया। मंत्रालय ने कहा कि मेडिकल संस्थानों को हेल्थकेयर वर्कर पर हमले के 6 घंटे के अंदर ही FIR दर्ज करानी होगी। मंत्रालय का ये फैसला मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर मामले और 14 अगस्त को इसी कॉलेज में हुई हिंसा को लेकर आया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.