ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

कलकत्ता हाईकोर्ट की चुनाव आयोग से अपील, बहरामपुर में चुनाव आगे बढ़ाया जाए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 23, 2024

मुंबई, 23 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 23 अप्रैल को चुनाव आयोग से अपील की है कि बहरामपुर (मुर्शिदाबाद) में चुनाव आगे बढ़ाया जाए। मुर्शिदाबाद में 13 और 17 अप्रैल को रामनवमी उत्सव के दौरान दो गुटों में झगड़ा हुआ था। बहरामपुर सीट मुर्शिदाबाद में आती है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने दो याचिकाओं की सुनवाई की थी, जिसमें घटना को लेकर CBI और NIA जांच की मांग की गई है। कोर्ट ने कहा कि आचार संहिता के दौरान दो गुटों में झगड़ा हुआ था। इस स्थिति में वहां के लोग किसी को चुन नहीं सकते। चुनाव होने का कारण भी समस्या होगी। वहीं, कोर्ट ने बंगाल सरकार से अपील की है कि रामनवमी पर मुर्शिदाबाद में जो हिंसा हुई थी, उस पर रिपोर्ट पेश करें। मामले की अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी। पश्चिम बंगाल में सभी सातों फेज में लोकसभा चुनाव होने हैं। इलेक्शन कमीशन ने राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बलों की 920 टुकड़ियां तैनात की हैं। यहां जम्मू-कश्मीर से ज्यादा सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस टीएस सिवागननम ने कहा कि अगर लोग 8 घंटे के लिए भी कोई त्योहार शांति से नहीं मना सकते तो हम इलेक्शन कमीशन से रिक्वेस्ट करते हैं कि ऐसे निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव न कराएं जाएं। आचार संहिता लागू हो जाने के बाद भी, दो समुदायों के लोग आपस में लड़ रहे हैं। इन्हें अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए वोट देने का कोई अधिकार नहीं है। दरअसल, पश्चिम बंगाल में रामनवमी के अवसर पर दो जगह हिंसा हुई थी। मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा शहर में मस्जिद के पास से शोभायात्रा निकालने के बाद दो समुदायों के बीच संघर्ष हुआ। इस बीच बम फटने की भी सूचना मिली। वहीं, मेदिनीपुर के इगरा में भी दो समुदाय के बीच झड़प हुई और आगजनी की गई। हिंसा में अब तक 18 लोगों के घायल होने की खबर मिली थी। इसमें दो नाबालिग, एक महिला और कुछ पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.