ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

जयपुर के दो स्कूल और अलवर मिनी सचिवालय को बम धमकी, पुलिस ने किया सर्च ऑपरेशन जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 8, 2025

मुंबई, 08 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान में सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया जब जयपुर के दो निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। मानसरोवर स्थित स्प्रिंगफील्ड और शिवदासपुरा के एक निजी स्कूल को यह धमकी भेजी गई थी। मेल के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। दोनों स्कूलों को खाली करवा दिया गया और बच्चों व शिक्षकों को सुरक्षित घर भेज दिया गया।

स्प्रिंगफील्ड स्कूल को सुबह 5:14 बजे धमकी भरा मेल भेजा गया था। इसमें लिखा था कि स्कूल में बम रखा गया है, जो जल्द फट सकता है। मेल में चेतावनी दी गई थी कि सभी लोग दोपहर 2:30 बजे से पहले सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। मानसरोवर थाना पुलिस के अनुसार, स्कूल प्रशासन को सुबह 8:30 बजे मेल का पता चला और तुरंत इसकी सूचना दी। पुलिस ने पांच घंटे से ज्यादा तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इससे पहले भी 20 अगस्त को जयपुर के द पैलेस और एसएमएस स्कूल को इसी तरह की धमकी दी गई थी, जो फर्जी निकली थी।

इसी बीच, अलवर के मिनी सचिवालय को भी धमकी भरा मेल मिला है। इसमें लिखा गया कि 8 सितंबर को सचिवालय को बम से उड़ा दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले भी 15 अप्रैल और 14 मई को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। जांच में सामने आया कि पिछली बार की तरह यह मेल भी जिले से बाहर से भेजा गया है और शुरुआती जांच से पता चला है कि इसका लोकेशन चेन्नई से जुड़ा हो सकता है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और मेल भेजने वाले की तलाश जारी है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.