ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन और माफी की मांग, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 2, 2025

मुंबई, 02 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर आज प्रदेशभर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जयपुर में छोटी चौपड़ पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला जलाया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला नेता भी शामिल हुईं। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि पीएम मोदी की मां ने त्याग और संस्कारों से उनका पालन-पोषण किया और आज उन्हीं संस्कारों के कारण प्रधानमंत्री देश को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने इस टिप्पणी को बेहद शर्मनाक बताया और कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को न केवल प्रधानमंत्री बल्कि देश की हर महिला और मां से माफी मांगनी चाहिए।

पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी से ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति का निर्माण शुद्ध रक्त से नहीं हुआ हो, वह इसी तरह की आपत्तिजनक बातें कर सकता है। शर्मा ने कहा कि इस बयान से देश की महिला शक्ति अपमानित महसूस कर रही है। धरना-प्रदर्शन में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य, शहर अध्यक्ष अमित गोयल और हेरिटेज मेयर कुसुम यादव सहित कई नेताओं ने संबोधन किया। कुसुम यादव ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की मां का अपमान असहनीय है। उन्होंने प्रधानमंत्री को युग पुरुष बताते हुए कहा कि इतने अपमान के बावजूद उनका शांत रहना उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस प्रकरण से महागठबंधन का पतन होगा और आगामी चुनावों में कांग्रेस पूरी तरह साफ हो जाएगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.