ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की हुई बैठक, अमित शाह सहित सभी 15 CEC मेंबर्स हुए शामिल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 16, 2023

मुंबई, 16 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक नई दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर पर बुलाई गई है। मीटिंग में इस साल के अंत में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर बात होगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी 15 CEC मेंबर्स पहुंचे हैं। सूत्रों ने बताया कि बैठक में कमजोर सीटों पर पार्टी को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में कैंडिडेट्स तय करने और प्रचार रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है। पार्टी ने उन सीटों की एक सूची तैयार की है जिन पर उसे लगता है कि ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। सूत्रों ने कहा कि पार्टी का राज्य नेतृत्व केंद्र सरकार की वेलफेयर स्कीम्स को लोगों तक पहुंचने सहित जमीनी स्तर पर किए जा रहे कामों की जानकारी देगा। BJP के आतंरिक सर्वे के अनुसार राज्य में प्रधानमंत्री मोदी या BJP संगठन को लेकर कोई नाराज़गी नहीं है, लेकिन लंबे समय से सरकार में रहने के कारण वोटिंग के समय उदासीनता का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

सूत्रों के मुताबिक मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में BJP का कैडर बहुत मजबूत है, लेकिन बैठक में ऐसी सीटों पर विशेष रणनीति के तहत उम्मीदवारों का समय से पहले ही चयन करने पर बात हो सकती है। पार्टी यहां कैंडिडेट्स पर बात कर सकती है, जिससे इन सीटों पर तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।
माना जा रहा है कि मीटिंग में मध्यप्रदेश की करीब 60 से 70 और छत्तीसगढ़ की करीब 30 से 40 सीटों पर बात होगी। मध्य प्रदेश में BJP की सरकार है, लेकिन पिछले चुनाव की तरह परिणाम ना रहे, इसलिए भी BJP ने नई रणनीति के तहत उम्मीदवारों पर समय से पहले मंथन करने का निर्णय लिया है। बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे। इस साल के अंत में जिन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं, उनमें से केवल मध्य प्रदेश में ही ‌BJP सत्ता में है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.