ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

भाजपा का आरोप, पवन खेड़ा और उनकी पत्नी के पास दो-दो वोटर आईडी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 3, 2025

मुंबई, 03 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच भाजपा ने पलटवार करते हुए दावा किया है कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और उनकी पत्नी कोटा नीलिमा के पास दो-दो वोटर आईडी कार्ड हैं। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा कि कोटा नीलिमा का नाम तेलंगाना की खैरताबाद और दिल्ली की नई दिल्ली विधानसभा सीट की वोटर लिस्ट में दर्ज है। मालवीय का कहना है कि यह कोई संयोग नहीं बल्कि कांग्रेस नेताओं की सुनियोजित रणनीति है। इससे पहले मंगलवार को मालवीय ने पवन खेड़ा के भी दो वोटर कार्ड होने का दावा किया था और इसकी जानकारी सार्वजनिक की थी। इसके बाद दिल्ली के इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) ने खेड़ा को नोटिस भेजा है, जिसमें पूछा गया है कि दो जगह वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए।

मालवीय ने कहा कि यह मामला सिर्फ पवन खेड़ा और उनके परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से जुड़ा हुआ है। उन्होंने दावा किया कि 1980 में सोनिया गांधी का नाम भी वोटर लिस्ट में शामिल किया गया था, जब वह इटली से भारत आई थीं। यही कारण है कि कांग्रेस और INDI गठबंधन अवैध प्रवासियों का समर्थन करते हैं और अपने ही देशवासियों को निशाना बनाते हैं। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने बिना पूरी जांच किए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निर्दोष वोटरों की पहचान उजागर कर दी, जिससे नौकरीपेशा युवाओं और रोजाना मजदूरी करने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। अब जबकि उनके करीबी नेता के परिवार पर दोहरे वोटर आईडी रखने का आरोप लगा है, राहुल इस मुद्दे पर चुप हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.