ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

एग्जिट पोल से पहले कांग्रेस अध्यक्ष के घर I.N.D.I.A की बैठक, 23 नेता शामिल हुए, सभी का दावा, जीतेंगे 295 सीटें, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 1, 2024

मुंबई, 01 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल से पहले कांग्रेस ने I.N.D.I.A को कम से कम 295 सीटें मिलने का दावा किया। यह ऐलान गठबंधन की बैठक के बाद किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि I.N.D.I.A की बैठक ढाई घंटे से ज्यादा चली। उन्होंने बताया कि हमने चुनाव के दौरान हुई कमजोरियों और ताकत पर चर्चा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन की 295 और उससे ज्यादा सीटें आएंगी। इससे कम तो नहीं आएंगी, ये हमने आकलन किया है। हमारे सभी नेताओं से पूछने के बाद यह आंकड़ा मिला है और इस आंकड़े में कोई बदलाव नहीं है। खड़गे ने मीडिया से कहा, हम यूनाइटेड हैं, आप हमें डिवाइड क्यों कर रहे हैं। हम सभी लोग एक साथ हैं। हम एक हैं, एक रहेंगे, हमें डिवाइड करने की कोशिश नहीं करें। हमने निर्णय लिया है कि हम लोग एग्जिट पोल डिबेट में चर्चा करेंगे।' I.N.D.I.A की बैठक में 23 नेता शामिल हुए। मल्लिकार्जुन खड़गे (CON.), सोनिया गांधी, राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव (SP), राम गोपाल यादव, शरद पवार (NCP-SCP), जितेंद्र अव्हाड, अरविंद केजरीवाल (AAP), भगवंत मान, संजय सिंह, राघव चड्ढा, टी. आर. बालू (DMK), तेजस्वी यादव (RJD), संजय यादव, चंपई सोरेन (JMM), कल्पना सोरेन (JMM), फारूक अब्दुल्ला (J&KNC), डी. राजा (CPI), सीताराम येचुरी (CPI-M), अनिल देसाई शिवसेना (UBT), दीपांकर भट्टाचार्य सीपीआई (ML) और मुकेश साहनी (VIP)। ममता बनर्जी शामिल नहीं हुईं।

तो वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि I.N.D.I.A कम से कम 295+ सीट जीतेगी। I.N.D.I.A जीत रहा, देश की जनता जीत रही है। पीएम का चेहरा कौन रहेगा, ये बाद में हम लोग तय करेंगे, लेकिन जनता का सर्वे महागठबंधन, I.N.D.I.A गठबंधन के साथ है। बीजेपी का जो 400 पार का नारा है उनका फिल्म फर्स्ट फेज में ही फ्लॉप हो गई। साथ ही, अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सीटें पलट जाएंगी और I.N.D.I.A गठबंधन सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी। अखिलेश ने गठबंधन के पीएम के चेहरे पर भूचाल आने के बीजेपी के दावे पर कहा कि भूचाल नहीं आएगा। पहले से महंगाई का भूचाल था, जीएसटी की मार का भूचाल था, सीबीआई का भूचाल था, ईडी का भूचाल था। अब ये सब भूचाल खत्म हो जाएंगे। वहीं, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, इंडिया गठबंधन को 295+ सीट मिल रही हैं। बीजेपी 220 सीटों पर सिमट जाएगी। NDA गठबंधन को 235 के करीब सीट मिल रही हैं। I.N.D.I.A सरकार बनाएगी। सीपीआई महासचिव डी राजा ने कहा कि बैठक में काउंटिंग को लेकर अलर्ट रहने का फैसला हुआ है। हमने चुनाव आयोग से मिलने का समय मांगा है। जैसे ही आयोग हमें समय देगा, हमारे नेता मिलने जाएंगे। चुनाव परिणाम एकतरफा होने वाला है, हम 295+ सीटें जीतेंगे। साथ ही, डीएमके सांसद टीआर बालू ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन केंद्र में स्थिर सरकार बनाएगा। हमें 295 से कम सीटें नहीं मिलेंगी। गठबंधन के दल जिसे चुनेंगे उसे प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। और CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन 295+ सीटें जीत रहा है, ये आंकड़ा लोगों में किए गए सर्वे के मुताबिक है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.