ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

जयपुर हाईकोर्ट परिसर में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान का एक्सटेंशन काउंटर शुरू, वकीलों और लॉ स्टूडेंट्स को बड़ी राहत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 9, 2025

मुंबई, 09 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान हाईकोर्ट, जयपुर और उसके आसपास के 17 जिलों के अधिवक्ताओं व लॉ स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। अब उन्हें रजिस्ट्रेशन, नवीनीकरण और बार काउंसिल से जुड़ी अन्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए जोधपुर नहीं जाना पड़ेगा। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (बीसीआर) शुक्रवार से हाईकोर्ट, जयपुर बेंच परिसर में अपना एक्सटेंशन काउंटर शुरू करने जा रही है। इसका उद्घाटन शाम छह बजे हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस.पी. शर्मा और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा द्वारा किया जाएगा। बीसीआर के चेयरमैन भुवनेश शर्मा ने बताया कि इस फैसले से जयपुर और आसपास के जिलों के करीब 70 हजार अधिवक्ताओं को जोधपुर मुख्यालय की यात्रा से मुक्ति मिल जाएगी। अब उन्हें रजिस्ट्रेशन, नवीनीकरण, कल्याणकारी योजनाओं और सेवानिवृत्ति लाभ जैसी सभी सेवाएं जयपुर में ही प्राप्त होंगी।

जयपुर में राजस्थान हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना 30 जनवरी 1977 को हुई थी। इसके बाद से बड़ी संख्या में वकील यहां प्रैक्टिस कर रहे हैं। जयपुर सहित आसपास के जिलों की अधीनस्थ अदालतों में भी हजारों अधिवक्ता रजिस्टर्ड हैं। अब तक उन्हें बार काउंसिल से जुड़ी सेवाओं के लिए जोधपुर मुख्यालय जाना पड़ता था। वहीं लॉ ग्रेजुएट छात्रों को भी रजिस्ट्रेशन के लिए अपने दस्तावेज बीसीआर के जोधपुर कार्यालय में जमा कराने होते थे। लगभग 48 साल बाद जयपुर बेंच क्षेत्र के वकीलों को यह सुविधा मिल रही है। अब सभी प्रकार की बार काउंसिल संबंधित सेवाएं जैसे रजिस्ट्रेशन, नवीनीकरण, कल्याण योजनाएं और समिति बैठकों से जुड़ी प्रक्रियाएं स्थानीय स्तर पर ही पूरी की जा सकेंगी, जिससे अधिवक्ताओं और छात्रों दोनों को समय और खर्च की बचत होगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.