ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

मनाली में हुआ एवलांच, नेहरू कुंड के पास सड़कों पर पलटीं कई गाड़ियां, रेड अलर्ट जारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 2, 2024

मुंबई, 02 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हिमाचल में लगातार हो रही बर्फबारी के बीच मनाली में एवलांच (हिमस्खलन) हुआ। इससे नेहरू कुंड के पास मनाली-सोलंगनाला रोड पर कई गाड़ियां पलट गईं। कोई जन हानि नहीं हुई है। हालांकि मलबे के कारण सड़क पर आवाजाही बंद कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में में रेड अलर्ट जारी किया गया। खराब मौसम के चलते राजौरी जिले में सभी स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं। बनिहाल और रामबन सेक्टर के बीच कई जगह लैंडस्लाइड हुई। इससे श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे बंद हो गया। बर्फबारी के चलते श्रीनगर-लेह, मुगल रोड, सिंथन-किश्तवाड़, बांदीपोरा-गुरेज और कुपवाड़ा-तंगधार सड़कों पर भी ट्रैफिक रुका हुआ है।

हिमाचल के अटल टनल, रोहतांग, केलांग, जिस्पा, दारचा, कोकसर और लाहौल घाटी में 4 से 6 इंच से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है। अटल टनल के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। लाहौल स्पीति में सबसे ज्यादा 228 सड़कें बंद हैं। वहीं, बीती रात मध्य प्रदेश और दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हुई। उत्तर प्रदेश में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में बूंदाबांदी की संभावना है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.