ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए होगी कृत्रिम बारिश, अगस्त-सितंबर के बीच होंगे ट्रायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 2, 2025

मुंबई, 02 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली में दिवाली और सर्दियों के दौरान होने वाले प्रदूषण से राहत पाने के लिए इस बार सरकार कृत्रिम बारिश का सहारा लेगी। इस योजना को हरी झंडी उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने दे दी है। पर्यावरण मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि ट्रायल अगस्त के अंतिम सप्ताह से सितंबर के पहले सप्ताह के बीच कराए जाएंगे। कुल पांच ट्रायल किए जाएंगे ताकि यह समझा जा सके कि सितंबर और दिवाली के आसपास बढ़ने वाले स्मॉग को कम करने में यह तकनीक कितनी असरदार है। इन ट्रायल्स को IIT कानपुर के तकनीकी सहयोग से अंजाम दिया जाएगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक एक बार की कृत्रिम बारिश पर लगभग 66 लाख रुपये का खर्च आएगा, जबकि पूरे ऑपरेशन की लागत 55 लाख रुपये बताई गई है। सभी ट्रायल्स पर कुल मिलाकर करीब 2 करोड़ 55 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। ऐसा ही एक प्रयोग साल 2017 में महाराष्ट्र के सोलापुर में किया गया था, जहां क्लाउड सीडिंग के बाद सामान्य से 18 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई थी।

दिल्ली सरकार ने इन ट्रायल्स के लिए शहर के बाहरी इलाकों को चुना है। अलीपुर, बवाना, रोहिणी, बुराड़ी, पावी सड़कपुर और कुंडली बॉर्डर के इलाकों में क्लाउड सीडिंग की जाएगी। यह प्रक्रिया 30 अगस्त से 10 सितंबर के बीच प्रस्तावित है। पहले यह परीक्षण जुलाई में होना था, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के सुझाव के आधार पर इसे आगे बढ़ा दिया गया। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अकसर 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच जाता है। अक्टूबर और नवंबर में यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब AQI 494 से ऊपर चला जाता है। इस स्तर को सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने सीवियर प्लस कैटेगरी में रखा है, जिसमें एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए भी सांस लेना जोखिम भरा हो सकता है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-4 के सभी प्रतिबंधों को लागू करने के आदेश दिए थे।

इस ट्रायल के लिए IIT कानपुर के विशेष रूप से तैयार किए गए 'सेसना' विमान का उपयोग किया जाएगा, जिसमें क्लाउड सीडिंग उपकरण पहले से ही लगाए गए हैं। इस विमान को अनुभवी पायलट उड़ाएंगे। दिल्ली सरकार की मंशा है कि सर्दी शुरू होने से पहले ही वायु गुणवत्ता में सुधार हो, जब राजधानी में प्रदूषण अपने चरम पर होता है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से तैयार एनवायरनमेंट एक्शन प्लान 2025 का हिस्सा है। ट्रायल से जो भी डेटा मिलेगा, वह भविष्य में बड़े स्तर पर क्लाउड सीडिंग को अपनाने की दिशा में सरकार की रणनीति तैयार करने में मदद करेगा। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, 2017 से 2019 के बीच सोलापुर में किए गए 276 क्लाउड सीडिंग प्रयोगों से यह निष्कर्ष निकाला गया कि इस तकनीक से सामान्य वर्षा की तुलना में औसतन 18 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। इन प्रयोगों की निगरानी रडार, विमान और आधुनिक वर्षामापी जैसे उपकरणों की सहायता से की गई। क्लाउड सीडिंग की इस प्रक्रिया में सिल्वर आयोडाइड या कैल्शियम क्लोराइड जैसे कणों को बादलों में फैलाकर वर्षा को प्रेरित किया जाता है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.