ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

हरियाणा के नूंह, पलवल में दुकानों और धार्मिक स्थलों पर आगजनी, हिंसा में 7 लोगों की हुई मौतें, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 3, 2023

मुंबई, 3 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा से राज्य के 4 जिलों में हालात तनाव पूर्ण बने हुए हैं। चारों जिलों में पैरामिलिट्री फोर्सेज की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। छह मौतों का ब्योरा पहले आ चुका था। सातवीं मौत की डिटेल अभी सामने नहीं आई है। नूंह में बीती रात कर्फ्यू के दौरान तावडू इलाके में कुछ लोगों ने 2 धार्मिक स्थलों पर आगजनी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पलवल में बुधवार रात 3 दुकानों, 2 धार्मिक स्थलों और एक टेम्पो में आग लगा दी गई, जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग थानों में 265 लोगों के खिलाफ 5 FIR दर्ज की हैं। नूंह में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज घर में ही अदा होगी। नूंह के DC प्रशांत पंवार और SP वरूण सिंगला ने इस बारे में उलेमाओं को अपील की है। गुरुग्राम में जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट है। ACP क्राइम वरूण दहिया ने खुले में नमाज न करने की अपील की है। सभी मस्जिदों पर पुलिस का पहरा रहेगा। नूंह, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम के सोहना, मानेसर और पटोदी में 5 अगस्त तक इंटरनेट और SMS सेवाएं बंद की गई हैं। हालांकि CET स्क्रीनिंग टेस्ट को देखते हुए आज 3 घंटे के लिए बैन हटाया गया।

आपको बात दें, मोनू मानेसर ने एक निजी चैनल से कहा, हिंसा से एक दिन पहले की वीडियो में मैंने कुछ गलत बोला हो तो बताएं, मैं हिंसा की जिम्मेदारी ले लूंगा। मैं पिछले 4 साल से लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील कर रहा हूं। इससे पहले हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज भी मोनू मानेसर के वीडियो में कुछ भी आपत्तिजनक न होने की बात कह चुके हैं। हिंसा के लिए यूट्यूबर जिम्मेदार हैं। ASP ने कह दिया था कि मोनू मानेसर नहीं आया। इसके बाद भी लोगों ने वीडियो बनाए कि सिलेंडर रखे हैं, फूंक देंगे। इससे सारा माहौल बिगड़ा। साथ ही नूंह में 42, गुरुग्राम में 22, पलवल में 16 और रेवाड़ी में 3 FIR दर्ज हुई हैं। नूंह में 139, गुरुग्राम में 21 और पलवल में 5 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। रेवाड़ी और फरीदाबाद में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

तो वहीं, हरियाणा सरकार ने स्थिति संभालने के लिए सेकेंड इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) का हेडक्वार्टर नूंह जिले में शिफ्ट कर दिया है। इस बटालियन में एक हजार जवान हैं। नूंह हिंसा की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की 8 और 3 स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई हैं। अमेरिका ने भी हरियाणा हिंसा पर बयान दिया है। वहां के स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा- हम सभी पक्षों से हिंसा से दूर रहने और शांति स्थापित करने के लिए अपील करते हैं।प्रदेश के 9 जिलों में धारा 144 लागू है। राज्य में पुलिस ने कुल 83 केस दर्ज किए हैं। 165 लोगों को गिरफ्तार और 78 को हिरासत में लिया है। साथ ही, हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा- हर व्यक्ति की सुरक्षा न पुलिस, न आर्मी और न समाज कर सकता है। सुरक्षा के लिए वातावरण बनाना पड़ता है। हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई, दंगाइयों से ही कराई जाएगी। केंद्र सरकार से पैरामिलिट्री फोर्स की 4 और कंपनियां मांगी हैं। 20 कंपनियां पहले से तैनात हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.