ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

अनंत अंबानी ने बूचड़खाने जा रही 250 मुर्गियां बचाईं, दोगुनी कीमत दी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 1, 2025

मुंबई, 01 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी 140 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं। वे जामनगर से द्वारका जा रहे है। मंगलवार को (1 अप्रैल) पदयात्रा का पांचवां दिन है। वे 50 किमी की दूरी तय कर सोनारडी गांव के पाटिया पहुंच चुके हैं। रास्ते में अनंत ने बूचड़खाने जा रही 250 मुर्गियों को बचाया। उन्होंने दोगुनी कीमत देकर सभी मुर्गियों को खरीदा और आजाद कर दिया। वे एक मुर्गी को लेकर चलते भी दिखे। अनंत अंबानी के साथ दिव्यभास्कर के रिपोर्टर हिरेन हिरपरा भी पैदल चल रहे हैं। 10 अप्रैल को अनंत अंबानी का जन्मदिन है। अनंत अपना 30वां जन्मदिन द्वारका में ही मनाएंगे। अनंत ने अपनी यात्रा 28 मार्च को जामनगर के मोती खावड़ी से शुरू की थी। लोगों को ट्रैफिक और सिक्योरिटी के चलते मुश्किल का सामना न करना पड़े, इसलिए अनंत रात में यात्रा करते है।

वहीं, अनंत की यात्रा के दौरान मुर्गियों से भरी गाड़ी निकल रही थी। इसमें 250 मुर्गियां थीं, जिन्हें बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। अनंत ने अपने कर्मचारियों से वाहन को रुकवाने को कहा। अनंत ने वाहन मालिक और ड्राइवर से बात की। अनंत ने उन्हें मुर्गियों की दोगुनी कीमत दी और मुर्गियों को आजाद कर दिया। इसके बाद अनंत मुर्गी को हाथ में लेकर चलते भी दिखे। उन्होंने जय द्वारकाधीश का नारा भी लगाया। अनंत ने कहा, मैं हमेशा कोई भी काम शुरू करने से पहले भगवान द्वारकाधीश को याद करते हूं। यह पदयात्रा जामनगर में हमारे घर से द्वारका तक है। यह पिछले 5 दिनों से चल रही है और हम अगले दो-चार दिनों में द्वारका पहुंच जाएंगे। मेरी पदयात्रा जारी है। भगवान द्वारकाधीश हमें आशीर्वाद दें। मैं युवाओं से कहना चाहूंगा कि भगवान द्वारकाधीश पर विश्वास रखें और कोई भी काम करने से पहले भगवान द्वारकाधीश को याद करें। वह काम बिना किसी बाधा के जरूर पूरा होगा। जब भगवान मौजूद हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है। वे अपने वन्यजीव संरक्षण से जुड़े वनतारा के लिए सुर्खियों में है। केंद्र सरकार ने 27 फरवरी को वनतारा को पशु कल्याण में देश के सर्वोच्च सम्मान प्राणी मित्र राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वनतारा अनंत अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र है। यह 2000 से ज्यादा प्रजातियों और 1.5 लाख से ज्यादा बचाए गए लुप्तप्राय और संकटग्रस्त जानवरों का घर है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.