ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

कर्नाटक CM की एक बुजुर्ग ने गाड़ी रोकी, कहा आपके मेहमान कही भी खड़ी करते हैं गाड़ी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 28, 2023

मुंबई, 28 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया के घर के बाहर एक बुजुर्ग ने उनकी गाड़ी रोक ली। बुजुर्ग सीएम सिद्धारमैया के पड़ोसी हैं। उनकी शिकायत थी कि मुख्यमंत्री से मिलने आने वाले मेहमान जहां चाहे अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं, जिनसे उनके परिवार को वाहन निकालने में परेशानी होती है। बुजुर्ग का नाम नरोत्तम है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों से यह सब परेशानी हमारा परिवार झेल रहा है। अब हम तंग आ गए हैं।

नरोत्तम की शिकायत सुनकर सिद्धारमैया ने अपने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए कि गाड़ियां बेतरतीब खड़ी न हों। यहां आने वालों की वजह से किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। सीएम की गाड़ी रोकने वाले बुजुर्ग नरोत्तम का घर बेंगलुरु के कुमारकृपा रोड पर है। सिद्धारमैया का घर नरोत्तम के घर के ठीक सामने है। यह मुख्यमंत्री का ऑफिशियल बंगला नहीं है। ये नेता विपक्ष का बंगला है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा अभी मुख्यमंत्री आवास में रह रहे थे। सिद्धारमैया अगस्त में इसमें शिफ्ट हो जाएंगे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.