ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

ईरान-इजराइल तनाव के बीच ऑपरेशन सिंधु से अब तक 1,117 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 22, 2025

मुंबई, 22 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष के बीच भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल 1,117 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाया जा चुका है। शनिवार रात 11:30 बजे ईरान के मशहद से एक विमान 290 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा, जबकि इसी दिन शाम 4:30 बजे एक अन्य जत्था 310 लोगों को लेकर राजधानी पहुंचा था। इससे पहले 20 जून को रात के समय दो अलग-अलग बैचों में कुल 407 भारतीय नागरिक भारत लौटे थे। इनमें एक फ्लाइट रात 10:30 बजे पहुंची थी, जिसमें 190 कश्मीरी छात्रों सहित कुल 290 यात्री सवार थे। इन यात्रियों में दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के लोग भी शामिल थे। इसके अलावा रात 3 बजे पहुंची एक और फ्लाइट से 117 नागरिक भारत पहुंचे।

19 जून को भी 110 भारतीय छात्र आर्मेनिया और दोहा के रास्ते भारत लौटे थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे इन यात्रियों ने ‘वन्दे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। देश लौटने की खुशी में कुछ लोगों की आंखें नम हो गईं और कुछ ने एयरपोर्ट पर पहुंचते ही जमीन पर माथा टेककर आभार जताया। इन्हीं यात्रियों में प्रयागराज की निवासी अलमास रिजवी ने भारत लौटने के बाद कहा कि उन्हें अच्छे होटल में ठहराया गया, समय पर लंच और डिनर भी मिला। उन्होंने बताया कि उन्हें एक बार भी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वे युद्ध जैसे माहौल में फंसी हुई थीं। उन्होंने भारतीय दूतावास और भारत सरकार की सराहना करते हुए कहा कि उनकी बेहद अच्छी देखभाल की गई और हर जरूरी मदद उन्हें समय पर मिली। ईरान सरकार ने भारत की अपील पर एयरस्पेस पर लगी पाबंदी हटाई थी, जिससे भारत करीब 1000 नागरिकों को निकाल सका। इनमें अधिकतर छात्र थे, जिन्हें पहले तेहरान से मशहद लाया गया और फिर तीन चार्टर्ड फ्लाइट्स के जरिए भारत भेजा गया। इन फ्लाइट्स का संचालन ईरानी एयरलाइन माहान द्वारा किया गया। भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु के तहत इन सभी यात्राओं की व्यवस्था सुनिश्चित की। ईरान में भारतीय मिशन के उप प्रमुख मोहम्मद जवाद हुसैनी ने जानकारी दी कि आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में और फ्लाइट्स चलाई जा सकती हैं ताकि शेष भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.