ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

कोलकाता लॉ कॉलेज छात्रा से गैंगरेप मामले में तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में, राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 27, 2025

मुंबई, 27 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कोलकाता के लॉ कॉलेज में एक छात्रा से हुए गैंगरेप के मामले में तीनों आरोपियों को कोर्ट ने शुक्रवार को 10 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। घटना 25 जून को कॉलेज परिसर के ग्राउंड फ्लोर स्थित गार्ड रूम में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 26 जून को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि तीसरे आरोपी को 27 जून की रात गिरफ़्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों में मोनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी शामिल हैं। मोनोजीत मिश्रा मुख्य आरोपी है और कॉलेज का पूर्व छात्र है, जबकि बाकी दोनों वर्तमान में छात्र हैं। पुलिस की FIR के मुताबिक, मोनोजीत ने पीड़िता को शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने यह कहते हुए ठुकरा दिया कि वह पहले से किसी और को पसंद करती है। उसी दिन कॉलेज में फॉर्म संबंधित कार्य के लिए गई पीड़िता को आरोपियों ने रोक लिया और गार्ड रूम में ले जाकर बंद कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपियों से छोड़ देने की गुहार लगाई, उनके पैर पकड़े, लेकिन रात 10 बजे तक उसके साथ बलात्कार किया गया। आरोपियों ने इस दौरान वीडियो भी बनाया और हॉकी से मारने की धमकी दी। जब पीड़िता को छोड़ा गया, तब उसे चेतावनी दी गई कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा।

इस घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। भाजपा ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी मोनोजीत तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई से जुड़ा है। TMC ने इसे स्वीकार करते हुए कहा कि वह सिर्फ जूनियर सदस्य था और कॉलेज में छात्र इकाई सक्रिय नहीं है। तृणमूल स्टूडेंट विंग के प्रमुख तृणकुर भट्टाचार्य ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य विधानसभा में पारित 'अपराजिता विधेयक' जो बलात्कारियों को फांसी की सज़ा देने का प्रस्ताव रखता है, अभी तक कानून नहीं बन पाया क्योंकि भाजपा ने इसका विरोध किया। उन्होंने भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक महिला का शरीर किसी भी पार्टी की राजनीति का मैदान नहीं होना चाहिए, बल्कि उसका सम्मान किया जाना चाहिए।

वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए कोलकाता पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच हो, पीड़िता को चिकित्सा, मानसिक और कानूनी सहायता मिले और उसे उचित मुआवजा दिया जाए। इस केस में तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। कॉलेज प्रशासन ने पुष्टि की है कि मोनोजीत को अस्थायी तौर पर संस्थान की गवर्निंग बॉडी द्वारा नियुक्त किया गया था और वह पूर्व छात्र है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.