ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

त्रिची में एयर इंडिया प्लेन की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, October 11, 2024

मुंबई, 11 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। एयर इंडिया एक्सप्रेस की तिरुचलापल्ली से शारजाह जाने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। शाम 5.40 पर उड़ान भरते ही प्लेन के हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया था। इसके बाद से ही प्लेन करीब 3 घंटे आसमान में चक्कर काटता रहा। इसके बाद करीब 8.15 पर प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट नंबर AXB 613 में 141 पैसेंजर और क्रू मेंबर सवार थे। खराबी का पता चलते ही एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। जानकारी के मुताबिक पायलट विमान में मौजूद ईंधन कम करने के लिए आसमान में चक्कर काट रहा था।

जानकारी के मुताबिक, पायलट की तरफ से इमरजेंसी मैसेज मिलने के बाद एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस तैनात कर दी गई थी। साथ ही इमरजेंसी रेस्क्यू टीम को भी तैयार रखा गया था। पूरे एयरपोर्ट स्टाफ को अलर्ट रखा गया था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल की तरफ से लैंडिंग का ऐलान होते ही तय प्रक्रिया के मुताबिक इसकी लैंडिंग कराई गई। आपको बता दे, एयर इंडिया की फ्लाइट में इस तरह की घटना इसके पहले सामने आ चुकी है जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है कई दिनों पहले दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-807 को वापस दिल्ली लौटना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट की एयर कंडीशनिंग यूनिट में आग लगने की आशंका के चलते प्लेन को वापस लाया गया। फ्लाइट में 175 यात्री सवार थे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.