ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

बेंगलुरु में वायुसेना अधिकारी और पत्नी पर हुआ हमला, डैशकैम रिकॉर्डिंग से पकड़ा गया आरोपी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, April 21, 2025

मुंबई, 21 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बेंगलुरु में सोमवार सुबह वायुसेना के अधिकारी और उनकी पत्नी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट के अलावा गाली-गलौज भी की गई। ऑफिसर ने वीडियो जारी कर घटना की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक विंग कमांडर शिलादित्य बोस पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता दत्ता के साथ कोलकाता की फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट जा रहे थे। उसी दौरान बीच रास्ते में कुछ लोगों ने बाइक से उनका पीछा किया और गाड़ी रोककर मारपीट की। शिलादित्य के सिर और चेहरे से खून बह रहा था। पत्नी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद पति-पत्नी थाने पहुंचे। पहले पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। हालांकि उनकी पत्नी के कहने पर बायप्पनहल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। वायुसेना अधिकारी की कार में लगे डैशकैम रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी की पहचान स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर की गई है। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है कि बात हाथापाई तक क्यों पहुंची।

वीडियो में बोस बता रहे हैं, हम DRDO, CV रमन नगर फेज 1 में रहते हैं। आज सुबह, मेरी पत्नी मुझे एयरपोर्ट ले जा रही थी, तभी पीछे से एक बाइक आई और हमारी कार को रोक दिया। उस व्यक्ति ने कन्नड़ में गाली देना शुरू कर दिया। जब उन्होंने मेरी कार पर DRDO का स्टिकर देखा, तो कहा- तुम DRDO के लोग हो। उन्होंने मेरी पत्नी को गाली दी और मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सका। जैसे ही मैं कार से बाहर निकला, बाइक सवार ने मेरे माथे पर चाबी मार दी। इसके बाद उस व्यक्ति ने पत्थर उठाया और मेरी कार पर मारने की कोशिश की, जो मेरे सिर पर लगा। साथ ही, विंक कमांडर ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि पुलिस के पास गए लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली। अगर कानून उनकी मदद नहीं करता है तो वे इसका बदला जरूर लेंगे। क्योंकि उनकी कार के डैश कैम में हमलावर का चेहरा और बाइक का नंबर सब रिकॉर्ड हो गया है। पहले हमले के बाद बोस अपनी गाड़ी से बाहर निकले और पूछा कि क्या लोग सेना या रक्षा बलों के किसी व्यक्ति के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं। यह सुनकर और लोग इकट्ठा हो गए और उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। बोस ने आगे कहा, कर्नाटक की हालत ऐसी ही हो गई है। मुझे इस राज्य पर भरोसा था, लेकिन आज की घटना के बाद मैं स्तब्ध हूं। भगवान हमारी मदद करें। भगवान मुझे जवाबी कार्रवाई न करने की शक्ति दें। लेकिन अगर कानून-व्यवस्था विफल होती है, तो मैं जवाबी कार्रवाई करूंगा।

शिलादित्य की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हमलावर को अरेस्ट कर लिया है। चश्मदीदों का कहना है कि हमलावर एक फूड डिलीवरी एप के लिए काम करता है। जब वे लोग हल्ला सुनकर आए तो शिलादित्य के चेहरे से खून निकल रहा था। बाद में अफसर ने भी डिलीवरी बॉय को 20-30 घूंसे मारे। लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.