ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

सरकार के खिलाफ बोलते ही विधायक के पीछे लगाई एजेंसियां, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 13, 2025

मुंबई, 13 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा- विधानसभा में जो विधायक सरकार के खिलाफ बोलता है, उसके पीछे एजेंसियां लगाने का ट्रेंड शुरू हो चुका है। किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने विधानसभा में किरोड़ीलाल मीणा और सीएम भजनलाल शर्मा को लेकर बोला। इसके बाद उनके मित्र के यहां जीएसटी के 20 अफसरों की टीम पहुंच गई। उस टीम ने धमकाते हुए कहा- अपने मित्र को समझा देना दोबारा ध्यान से बोले। डोटासरा ने कहा, यह मैं ऑथेंटिक रूप से कह रहा हूं। मेरे पास कल 10-15 विधायक आए थे, मैंने उन अधिकारियों से भी बात की थी कि इस तरह की परंपरा ठीक नहीं है। इस तरह प्रतिपक्ष को डरा-धमकाकर आप भ्रष्टाचार करना चाहते हो तो यह चलने नहीं दिया जाएगा। जनता खड़ी हो जाएगी। इनको पता नहीं लगेगा कहां गए।

डोटासरा ने कहा, हम डरने वाले नहीं हैं। सरकार को विधानसभा में फोन टैपिंग से लेकर हर मामले में घेरेंगे। हम निडरता से काम करेंगे। मरना तो एक दिन है, जहर खाएगा वही तो मरेगा। हमने बेईमानी की ही नहीं तो हमे किस बात से डरना? देखना आप बजट आने दीजिए, हम सदन में इनकी क्या हालत बनाते हैं, ऐसे डर कर थोड़े ही काम चलेगा। 7 करोड़ की बजरी चोरी होने का आरोप किरोड़ी लगा रहे हैं। फोन टैपिंग करने का आरोप किरोड़ी लगा रहे हैं। SI भर्ती में निर्णय नहीं लेने का आरोप किरोड़ी लाल मीणा लगा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री आरोप लगा रहा है और प्रतिपक्ष पूछ रहा है तो उसको एजेंसी के जरिए डराने का काम किया जा रहा है। यह कब तक चलेगा। इस सरकार में एक ट्रेंड और चला है कि सदन में कोई विपक्ष का विधायक आलोचना कर देता है तो उसे एजेंसियों से डराया धमकाया जाता है। उसके खिलाफ जीएसटी, इनकम टैक्स, ईडी, एसीबी लगा देते हैं। जो अंग्रेजों के राज में नहीं हुआ। वो आज केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार कर रही है। विपक्ष जनता की आवाज उठाता है। उसका अपना कोई काम नहीं होता। प्रतिपक्ष जब तक सही तरीके से काम नहीं करेगा तो हिटलर शाही आ जाएगी। यह तो यही हिटलर शाही लाकर लूटो, खाओ और मौज उड़ाओ संस्कृति लाना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी की यही संस्कृति राजस्थान लेकर आए यह प्रदेश के लिए घातक है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.