ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

लव मैरिज के बाद दंपति ने की आत्महत्या की कोशिश, पति की मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 23, 2025

मुंबई, 23 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में दंपती ने आत्महत्या की कोशिश की है। घटना में पति की मौत हो गई है जबकि पत्नी की जान बच गई। घटना सिमली छोटा मंदिर के पास की है। मृतक की पहचान 31 वर्षीय सौरभ कुमार के रूप में हुई है, जबकि उनकी 19 वर्षीय पत्नी प्रीति कुमारी बच गई। घटना के बाद प्रीति ने खुद थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मालसलामी थाना प्रभारी सुनील कुमार के अनुसार, एफएसएल टीम के साथ पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, सौरभ और प्रीति ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था।

वहीं, सौरभ बेरोजगार था और कोई काम नहीं करता था। इस वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार को भी दोनों में जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों ने कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। थाना प्रभारी ने बताया कि शादी के तीन साल बाद भी दंपती का कोई बच्चा नहीं था। सौरभ दिनभर बेकार घूमता रहता था। पत्नी के बार-बार समझाने के बावजूद वह काम करने को तैयार नहीं था। इन्हीं कारणों से दोनों के बीच लगातार कलह बनी रहती थी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.