ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

AAP ने लगाया आरोप, केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर से हुआ हमला, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 18, 2025

मुंबई, 18 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। आम आदमी पार्टी (AAP) ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर हमला होने का दावा किया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका वीडियो पोस्ट किया है। इसमें कुछ लोग काले झंडे दिखाते हुए केजरीवाल की गाड़ी के बेहद करीब पहुंच गए और पत्थरबाजी करने लग गए। दरअसल, केजरीवाल नई दिल्ली क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे। AAP ने कहा, BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते समय केजरीवाल पर ईंट-पत्थर से हमला किया। उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार ना कर सकें। केजरीवाल इस कायराना हमले से डरने वाले नहीं हैं। दिल्ली की जनता इसका करारा जवाब देगी।

इससे पहले 30 नवंबर 2024 को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में केजरीवाल पर एक शख्स ने पानी फेंका था। समर्थकों ने मौके पर ही आरोपी की पिटाई कर दी थी। वही, भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर पार्टी कार्यकर्ताओं पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया है। प्रवेश ने कहा कि जब भाजपा कार्यकर्त्ता सवाल पूछ रहे थे, तब केजरीवाल ने अपनी गाड़ी से तीन युवकों को टक्कर मार दी। दोनों को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया। हार सामने देखकर वह लोगों की जान की कीमत भूल गए। लेडी हार्डिंग अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत ने बताया कि तीनों भाजपा कार्यकर्ताओं के पैरों में चोट आई है। अभी उन्हें फर्स्ट एड दिया गया है। उनकी जांच की जा रही है। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए घायल हुए विशाल ने कहा, 'मैं केजरीवाल से नौकरियों के बारे में पूछने गया था। केजरीवाल ने ड्राइवर को हमें टक्कर मारने का संकेत दिया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.