ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

ऑफिस पार्किंग में युवक ने महिला सहकर्मी की चाकू मारकर की हत्या, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 9, 2025

मुंबई, 09 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पुणे के एक कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक ने कंपनी की पार्किंग में सहकर्मी युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि लड़की जमीन पर बैठी है और युवक उस पर चाकू से वार कर रहा है। इस दौरान वहां कई लोग खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन कोई भी युवक को नहीं रोकता। जब युवक चाकू फेंककर जाने लगता है, तो लोग आगे बढ़ते हैं और उसे रोकते हैं। कुछ लोग उसके साथ मार-पीट भी करते हैं। इसके बाद कुछ लोग जमीन पर पड़ी महिला पर ध्यान देते हैं।

आरोपी युवक का नाम कृष्ण कनोजा (30) है। वह येरवाड़ा स्थित WNS ग्लोबल (एक बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग कंपनी) में अकाउंटेंट हैं। उसने बताया कि उसकी सहकर्मी शुभदा कोदारे (28) ने कई बार उससे पैसे उधार लिए थे। उसने कहा कि महिला ने बताया था कि उसके पिता बीमार हैं और उनके इलाज के लिए पैसे की जरूरत है। उसने कहा कि उसने शुभदा से पैसे वापस मांगे, तो शुभदा ने अपने पिता की हालत का हवाला देते हुए पैसे लौटाने से मना कर दिया। इसके बाद कनोजा ने उसके गांव जाकर सच्चाई का पता लगाया। उसे पता चला कि उसके पिता पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें कोई समस्या नहीं है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे कनोजा ने कोदारे को उनके ऑफिस के पार्किंग एरिया में बुलाया, ताकि उससे इस बारे में बात कर सके और अपना पैसा वापस मांग सके। कोदारे ने पैसे लौटाने से मना कर दिया, जिससे बहस छिड़ गई, और गुस्से में कनोजा ने उसे किचिन वाले चाकू से मार दिया। लड़की को गंभीर चोट के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.