ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

खाटू श्यामजी दर्शन को गए परिवार का तीन साल का मासूम गायब, दर-दर भटक रहे माता-पिता, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 10, 2025

मुंबई, 10 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र के नवीन नगर से खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए राजस्थान गया एक परिवार इन दिनों अपने तीन साल के बेटे रक्षम की तलाश में मंदिरों, चौराहों और थानों के चक्कर काट रहा है। 6 जून को जयपुर रेलवे स्टेशन पर एक अनजान युवक उनके साथ जुड़ा और खाटू श्यामजी मंदिर में भीड़ का बहाना बनाकर मासूम को साथ ले गया। तब से बच्चे का कोई अता-पता नहीं है और परिवार गहरे सदमे में है। बीते छह दिन से पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।

घटना के अनुसार, भोपाल निवासी ललिता जाटव अपने बेटे रक्षम और सास आशा जाटव के साथ खाटू श्यामजी के दर्शन को निकली थीं। जयपुर स्टेशन पर एक युवक ने खुद को सहयात्री बताकर उनके साथ हो लिया। मंदिर में पहुंचने के बाद उसने महिला और उसकी सास को दर्शन के लिए भेज दिया और खुद बच्चे को संभालने की बात कहकर वहीं रुक गया। जब वे लौटे तो न बच्चा मिला न वह युवक। मामले की शिकायत सीकर थाने में दर्ज कराई गई है। जांच में सामने आया है कि युवक बच्चे को एक दुकान पर ले गया था जहां उसने उसे फ्रूटी पिलाई। इसके बाद वह जयपुर के एक थाने के आसपास भी घूमता हुआ सीसीटीवी में नजर आया, लेकिन फिर लापता हो गया। जयपुर पुलिस को फुटेज भेजी गई है और कई टीमें खोजबीन में लगी हैं। बच्चे की मां ललिता और पिता अजय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राजस्थान सरकार से मदद की अपील की है। वीडियो में ललिता रोते हुए कहती हैं कि उन्हें यह तक नहीं पता कि बच्चा खाना खा रहा है या नहीं, वह सुरक्षित है या नहीं। वह हाथ जोड़कर कहती हैं कि उनके बेटे को जल्द से जल्द सही-सलामत उनके पास वापस लाया जाए। पिता अजय बताते हैं कि रक्षम तीन बेटियों के बाद बड़ी मन्नतों से हुआ बेटा था और अब उसका यूं खो जाना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी पीड़ा बन गया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.