ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

इंदौर की गेर में टैंकर ने युवक को रौंदा, हुई मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 19, 2025

मुंबई, 19 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इंदौर में बुधवार को रंगपंचमी के मौके पर ऐतिहासिक और पारंपरिक गेर निकली। इस दौरान शहर के राजवाड़ा पर जमकर रंग-गुलाल उड़ी। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाया। डीजे और ढोल की थाप पर लोग जमकर थिरके। यूनेस्को की टीम भी गेर में पहुंची। कलेक्टर आशीष सिंह का दावा है कि गेर में 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। गेर खत्म होते ही सफाई कर्मचारियों ने एक घंटे के भीतर ही साफ-सफाई कर दी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने गेर में शामिल होने इंदौर पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही उन्होंने प्रोग्राम कैंसिल करने का निर्णय लिया। दरअसल, गेर निकालने के दौरान राजवाड़ा में टैंकर का पहिया 45 वर्षीय शख्स के पेट के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सीएम ने मृतक के परिवार 4 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इंदौर के राजवाड़ा पर रंगपंचमी की गेर के दौरान एक युवक टैंकर की चपेट में आ गया। टैंकर का पहिया उसके पेट से गुजर गया। उसे तड़पता देख लोगों ने एम्बुलेंस तक पहुंचाया। जिसके बाद उसे एम्बुलेंस की मदद से एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टैंकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान सनी मौर्य (उम्र 24 वर्ष) निवासी रुक्मिणी नगर के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुआ तो उसके दोस्त राहुल सेन ने उसे पहचान लिया। राहुल ने यह खबर उसकी मां को दी और वे तत्काल एमवाय अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम पहुंचे। इधर, फाग यात्रा में अचानक एक शख्स की तबीयत बिगड़ गई, उसे तुरंत एम्बुलेंस में बैठाया गया। हजारों लोगों की भीड़ ने रास्ता देकर कुछ ही मिनट में एम्बुलेंस को बाहर निकाला। वहीं, गेर में तीन लोग घबराहट से बेहोश हो गए।

वहीं, 75 साल से चले आ रहे इस पारंपरिक आयोजन में फाग यात्रा में झांकियां भी शामिल की गईं। ब्रज की लट्ठमार होली, रासरंग, श्रीकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। निगम ने झांकी निकालकर संदेश दिया कि इंदौर 8वीं बार भी देश में सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड जीतेगा। गेर को देखने के लिए इंदौर में लोगों ने छतों की बुकिंग की थी। फाग यात्रा में मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक मालिनी गौर भी शामिल हुए। संगम कॉर्नर की गेर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रथ में सवार रहे। गेर में हर तरफ भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। गेर के रास्तों पर वॉच टावर पर खड़े होकर पुलिसकर्मी हर तरफ नजर रखे रहे। इस दौरान जो लोग चेहरे पर मास्क लगाए घूम रहे थे, उनसे मास्क ले लिए। साथ ही भोंपू भी जब्त किए गए। कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, निगमायुक्त शिवम वर्मा और एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह कंट्रोल रूम से लगातार गेर की मॉनिटरिंग करते रहे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.