ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

कोलकाता TMC पार्षद को मारने आया शूटर, नहीं चली गोली, पार्षद ने दौड़ाकर पकड़ा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 16, 2024

मुंबई, 16 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कोलकाता के कस्बा इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्षद के मर्डर की साजिश नाकाम हो गई। वार्ड 108 के पार्षद सुशांत घोष शुक्रवार शाम अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो लोग स्कूटी पर आए। पीछे बैठे व्यक्ति ने घोष पर 2 बार फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। इस बीच सुशांत घोष शूटर को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। शूटर ने स्कूटर पर भागने की कोशिश की, पर सुशांत ने उसके कपड़े पकड़कर खींच लिया। इस दौरान वह दोबार बचकर दौड़कर भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। घोष के घर पर CCTV लगा था और इसी में घटना कैद हो गई।

तो वहीं, पकड़े जाने के बाद शूटर से कैमरा के सामने पूछा गया कि उसे किसने हायर किया है। इस पर शूटर ने कहा कि उसे किसी ने पैसा नहीं दिया, सिर्फ फोटो दी गई और कहा कि इसका मर्डर करना है। पुलिस ने बताया कि इसके पीछे स्थानीय लोगों का हाथ हो सकता है। आशंका है कि दुश्मनी के चलते किसी ने बिहार के शूटर को हायर किया होगा। घोष ने कहा कि उन्हें कोई आइडिया नहीं है कि मर्डर की प्लानिंग किसने की होगी। उन्होंने कहा, "12 साल से पार्षद हूं। कभी नहीं सोचा था कि मुझ पर कोई हमला कराएगा। मेरे इलाके में मेरे घर के सामने ऐसा होगा, ये तो कभी नहीं सोचा था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.