ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

आगरा में चलती पातालकोट एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, दो जनरल कोच पूरी तरह जले, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 25, 2023

मुंबई, 25 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। आगरा में पातालकोट एक्सप्रेस के दो जनरल कोच पूरी तरह जल गए। रेलवे ने 2 लोगों के झुलसने और अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही है। कहा जा रहा है कि कई यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर जान बचाई। हादसा रेल मंडल में भांडई रेलवे स्टेशन के पास हुआ। उस समय ट्रेन की स्पीड 70 से 80 किमी के बीच थी। मौके पर रेलवे के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। गांववालों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दोनों कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। वहीं, रेलवे की PRO प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे पहले गार्ड ने धुआं उठता देखा। इसके बाद उसने डाइवर को इस बात की सूचना दी। इस दौरान एक से दूसरी बोगी में आग पहुंच गई। जिसमें दो यात्रियों के घायल होने की बात सामने आ रही है।

वहीं, आगरा वेस्ट के DCP सोनम कुमार ने बताया कि पातालकोट एक्सप्रेस की 2 बोगियों में आग लगने की सूचना मिली। तुरंत पुलिस और फायर सर्विस की 5 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। 2 घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए भेजा गया है। कोई जनहानि नहीं है। साथ ही, बोगी में सवार एक यात्री वर्षा जैन ने बताया कि उनका सारा सामान जलकर राख हो गया है। हम लोग सांस नहीं ले पा रहे थे, इस वजह से बोगी से बाहर भागना पड़ा। वहीं, ग्वालियर के रहने वाले एकांत सिंह ने बताया कि चेन खींचकर ट्रेन को रोका गया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.