ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

कर्नाटक के तुमकुरु में एक दंपती ने अपने तीन बच्चों के साथ की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 27, 2023

मुंबई, 27 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक के तुमकुरु में एक दंपती ने अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। दंपती ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखा था, साथ ही एक वीडियो भी बनाया था। जिसमें उन्होंने बताया कि हमने कर्ज में डूबे हैं और पैसे लौटाने की स्थिति में नहीं है। साहूकार हमें प्रताड़ित करता है। हमारे पास आत्महत्या करने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है। मृतकों की पहचान गरीब साब, पत्नी सुमैया, बेटी हजीरा, बेटों मोहम्मद शाभान और मोहम्मद मुनीर साब के रूप में हुई है। गरीब साब कबाब बेचकर अपने परिवार का गुजारा करते थे।

तो वहीं, तुमकुरु के SP अशोक कुमार के हवाले से ANI ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है। परिवार का एक वीडियो भी मिला है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो जिस इमारत में वह रहते हैं, उसी बिल्डिंग में रहने वाले एक शख्स और उसके परिवार के सदस्यों ने उनके परिवार को कर्ज न चुका पाने की वजह से प्रताड़ित किया। वीडियो में साब ने राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर और पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मामले में दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराएंगे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.