ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

एयरबैग के अचानक खुलने से 6 साल के बच्चे की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 25, 2024

मुंबई, 25 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नवी मुंबई के वाशी में 6 साल के बच्चे की मौत कार के एयरबैग के कारण चली गई। कार दुर्घटना के कारण एयरबैग अचानक खुल गया और झटका लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम हर्ष है। उसके पिता मावजी अरोठिया मंगलवार रात को अपने बच्चों को पानीपुरी खिलाने ले जा रहे थे। हर्ष ड्राइवर सीट के बगल वाली सीट पर बैठा था। वे वाशी के सेक्टर-28 में ब्लू डायमंड होटल जंक्शन के पास थे। उनकी कार के आगे एक SUV कार चल रही थी। तेज रफ्तार से चल रही SUV अचनाक डिवाइडर से टकराई। पीछे चल रही वैगनार कार (जिसमें हर्ष बैठा था) का बोनट SUV से टकराया। झटका लगने के कारण अचानक एयरबैग खुला और हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर ने कहा कि हर्ष के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे, उसकी मौत पॉलीट्रॉमा शॉक के कारण हुई है। पॉलीट्रामा शरीर में एक से अधिक स्थानों पर लगी अंदरूनी चोट को कहते हैं। इंटरनल इंजरी के कारण हर्ष की बॉडी में अंदर खून बहता रहा और हर्ष की मौत हो गई। पुलिस ने एक्सीडेंट को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने SUV चला रहे शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही बाकी की जानकारी दी जाएगी। हादसे में मावजी और हर्ष के भाई-बहनों को भी मामूली चोटें आईं।

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के मुताबिक, 13 साल से कम उम्र के बच्चों को हमेशा पिछली सीट पर ही बैठना चाहिए। दुर्घटना की स्थिति में पीछे की सीट आगे की सीट की तुलना में 70% अधिक सेफ होती है। इसके अलावा बच्चे को कभी भी फ्रंट एयर बैग वाली सीट पर नहीं बिठाना चाहिए। फ्रंट एयर बैग्स एडल्ट व्यक्ति के मुताबिक डिजाइन किए जाते हैं। अचानक उसके खुलने से बच्चे को गंभीर चोट लग सकती है या उसका दम घुट सकता है। एक्सपर्ट ने बताया कि लोगों को कार में चाइल्ड सीट जरूर लगवानी चाहिए। चाइल्ड सीट के बिना बच्चे के साथ ट्रैवल नहीं करना चाहिए। चाइल्ड सीट से दुर्घटना की स्थिति में बच्चे को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.