ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के कारण 5 फ्लाइट रद्द, हिमाचल में स्नोफॉल का ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, December 27, 2024

मुंबई, 27 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश हो रही है। इसके कारण कई जगहों पर तापमान माइनस में हैं। जम्मू-कश्मीर को बर्फबारी के कारण लद्दाख से जोड़ने वाले जोजिला दर्रे पर पारा -25ºC है। गुरुवार रात श्रीनगर में टेंपरेचर -7.3ºC, पहलगाम में -8.0ºC और कोनीबल गांव में -9.5ºC रहा। खराब मौसम के कारण शुक्रवार को श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने शाम की 5 उड़ाने रद्द की हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक और भी फ्लाइट रद्द हो सकती हैं। यात्रियों से लगातार अपडेट रहने का कहा गया है। हिमाचल प्रदेश में ऊंची चोटियों पर तेज बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश जारी है। स्नोफॉल को लेकर सीजन का पहला ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। शुक्रवार रात और शनिवार को 7 जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट है। 4 शहरों में पारा माइनस में है। साथ ही, दिल्ली में तेज बारिश हुई, जो रुक-रुक कर जारी है। दिल्ली में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया, शनिवार-रविवार को बारिश का येलो अलर्ट है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। यहां 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे इन राज्यों के तापमान में भी गिरावट होगी।

वहीं, हिमाचल में 2 हाइवे समेत 24 सड़कों पर लगातार तीसरे दिन बसों की आवाजाही बंद है। नेशनल हाइवे 305 पर भी करीब 1 फुट बर्फ है। प्रशासन बर्फ हटाने की कोशिश में जुटा हुआ है। उत्तराखंड में भी जोशीमठ और ​​​​पिथौरागढ़ में बर्फबारी के कारण ​​​नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे बंद है। देहरादून में भी त्यूनी-चक्रता-मसूरी नेशनल हाईवे के 30 किलोमीटर स्ट्रेच का हाईवे बर्फबारी के कारण बंद है। मौसम विभाग ने कहा है कि यहां अगले 2-3 दिन बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। उधर, जम्मू-कश्मीर में पड़ रही कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के चलते तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चल रहा है। इसका एक नजारा जम्मू-कश्मीर के सोपोर में दिखाई दिया। हरितारा इलाके में बना एक तालाब पूरी तरह जम गया। बच्चों ने इस जमे हुए तालाब पर ही क्रिकेट खेला। साथ ही, मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पुडुचेरी में ज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु में तेज बारिश का अलर्ट है। यहां अगले 3 दिन तक यही दौर रहेगा। दक्षिण के राज्यों में फिलहाल सर्दी का असर कम है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.